RBI MPC Meeting: महंगाई दर में आई कमी, Repo Rate 6.50 फीसदी पर टिकी, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ मजबूत

RBI MPC Meeting: आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि निवेश के क्षेत्र में सुधार हुआ है। मानसून के भी सामान्य रहने का अनुमान है केंद्रीय बैंक महंगाई पर अर्जुन के आंख की तरह नजर टिकाए हुए है।

0
33
RBI MPC Meeting top news
RBI MPC Meeting

RBI MPC Meeting: मौद्रिक नीति समिति की दो दिनों की बैठक के बाद आज यानी गुरुवार को आरबीआई गवर्नर ने प्रेस कान्फ्रेंस की। आरबीआई गवर्नर शक्‍तिकांत दास ने कहा कि इस बार एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने का फैसला लिया गया है। यह 6.5 प्रतिशत पर बना रहेगा। उन्होंने कहा कि एमपीसी के सभी सदस्यों ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का समर्थन किया है।
आरबीआई गवर्नर शक्‍तिकांत दास ने कहा है कि वित्त वर्ष 2023-24 में महंगाई दर 4 प्रतिशत से अधिक बनी रहेगी। FY 24 में सीपीआई 5.2 से घटकर 5.1 प्रतिशत रह सकती है। वहीं FY 24 में 6.5% की विकास दर संभव है। इस दौरान तीसरी तिमाही में छह प्रतिशत विकास दर का अनुमान है।

वहीं FY 24 की पहली तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ आठ प्रतिशत रह सकती है। चाैथी तिमाही में रियल जीडीपी ग्रोथ 5.7% रह सकती है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण मांग मजबूत बनी हुई है।

RBI

RBI MPC Meeting: विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत

RBI MPC Meeting:आरबीआई गवर्नर ने कहा है कि निवेश के क्षेत्र में सुधार हुआ है। मानसून के भी सामान्य रहने का अनुमान है केंद्रीय बैंक महंगाई पर अर्जुन के आंख की तरह नजर टिकाए हुए है।पिछले माह के दौरान आयात घटने से व्यापार घाटे में भी कमी आई है। उन्होंने ये भी कहा है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी मजबूत हुआ है।

RBI MPC Meeting:प्रत्येक दो महीने के अंतराल पर बैठक

RBI MPC Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक मंगलवार को शुरू हुई थी। प्रत्येक दो महीने के अंतराल पर बैठक आयोजित की जाती है।इसमें नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव पर चर्चा होती है।

मालूम हो कि अप्रैल में हुई पिछली बैठक में नीतिगत ब्याज दरों या रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने उस दौरान कहा था कि ये फैसला बस इस मीटिंग के लिए लिया गया है।ऐसे में जरूरी नहीं है कि ब्याज दरों को आगे भी इसी तरह रखा जाए। जरूरत पड़ने पर दोबारा से बढ़ाई जा सकती हैं।

संबंधित खबरें

Share Market: कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, BSE Sensex 106 अंक आगे, NIFTY 49 अंक मजबूत

मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, अरहर, मूंग और उड़द दाल समेत धान की MSP बढ़ाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here