Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें लंबे समय से स्थिर बनी हुईं हैं,लेकिन दीवाली के अगले दिन कई शहरों में ईंधन की कीमतों में इजाफा हो गया है। ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में कल मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।सरकारी तेल कंपनियों की ओर से हर दिन ईंधन की कीमतें अपडेट की जाती हैं।देश की सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन यूपी के कई बड़े शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।बिहार में भी लगातार कीमतें स्थिर हैं। आइए पता लगाएं किन शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ।
Fuel Price: यहां जानिए कहां बढ़ी कीमतें ?
इंडियन ऑयल के अनुसार मंगलवार को यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में तेल की कीमतों में 31 पैसे का इजाफा हुआ है। जिसके बाद यहां पर पेट्रोल की कीमत बढ़कर 97 रुपये और डीजल का भाव 28 पैसे बढ़कर 90.14 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 33 पैसे बढ़कर 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी पेट्रोल और डीजल का भाव 8 पैसे बढ़कर 96.44 और 89.64 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।
Fuel Price: जानिये आपके शहर में क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट ?
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
नोएडा | 96.79 | 89.96 |
गुरुग्राम | 97.18 | 90.05 |
फरीदाबाद | 97.49 | 90.35 |
मुंबई | 111.35 | 97.28 |
कोलकाता | 106.03 | 97.28 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
लखनऊ | 96.57 | 89.76 |
देहरादून | 95.22 | 90.26 |
(नोट- कीमतें प्रति लीटर में दी गईं हैं)
संबंधित खबरें