“Rahul Gandhi को मैंने बहुत सालों पहले छोड़ दिया”, क्यों पत्रकारों के सवाल पर ऐसा बोल गए कांग्रेस नेता?

0
91
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गई है। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा में राहुल गांधी 20 से 25 किलोमीटर की रोजाना यात्रा कर रहे हैं। बीते दिनों राहुल गांधी की यात्रा इंदौर पहुंची थी। लेकिन राहुल गांधी की इंदौर यात्रा की हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि यहां कुछ उन्होंने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकार हर कोई हैरान है। राहुल गांधी के बयान ने सभी को चौंका दिया। आखिर राहुल गांधी ने ऐसा क्यों कहा? ऐसा सवाल हर किसी के मन में उठा है।

Rahul Gandhi ने क्या कहा?

मध्य प्रदेश के इंदौर में राहुल गांधी से पत्रकारों ने जैसे ही भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित सवाल पूछना चाहा तो, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पत्रकरों की बात बीच में काट दी। उन्होंने बात काटते हुए कहा कि “भाई साहब, ‘राहुल गांधी को मैंने बहुत सालों पहले छोड़ दिया। राहुल गांधी आपके दिमाग में हैं, मेरे दिमाग में नहीं।” समझने की कोशिश करो, यही हमारे देश का दर्शन है।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने यह जवाब दो से तीन बार दिया और फिर राहुल गांधी ने मीडिया प्रतिनिधि से सवाल पूछने को कहा। उस वक्त राहुल गांधी से सवाल पूछा गया था कि ये उनका मास कनेक्ट प्रोग्राम है। यानी क्या भारत जोड़ो यात्रा बहुत पहले शुरू कर देनी चाहिए थी? इस सवाल का जवाब राहुल गांधी ने भी अलग अंदाज में दिया। राहुल गांधी ने कहा, “चीजें सही समय पर होती हैं, जब सही समय होता है, चीजें होती हैं, इससे पहले कुछ नहीं होता है।”

भारत जोड़ो यात्रा के बारे में कैसे आया विचार?

राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम के बारे में विचार उनके दिमार में 25 साल की उम्र में ही आ गया था। एक साल पहले से ही भारत जोड़ो यात्रा की विस्तार की योजना बनाई गई थी। यात्रा पिछले साल ही हो जाती लेकिन कोरोना और अन्य कारणों से उस समय यात्रा नहीं हो सकी थी। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here