दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर राहुल गांधी का रिएक्शन, बोले- आर्मी कुछ करे तो उन्हें सबूत…

सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले थे दिग्विजय सिंह?

0
47
Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों जम्मू कश्मीर में हैं। उनके नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा अपनी मंजिल की ओर पहुंच रही है। वहीं, सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हुए उसके प्रमाण न होने की बात कही थी, जिसपर देश में एक बार फिर से सियासी बयानबादी शुरू हो गई थी। अब दिग्विजय सिंह के बयान पर राहुल गांधी के अपना रिएक्शन दिया है।

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: दिग्विजय सिंह के बयान से सहमत नहीं- राहुल

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में है। मंगलवार को राहुल ने एक प्रेस वार्ता कि जिसमें उन्होंने कई मुद्दो पर खुल कर अपनी बातें रखी। दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा “जो दिग्विजय सिंह ने कहा है, उससे मैं बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं, वो उनका व्यक्तिगत बयान है।” भारतीय सेना पर राहुल गांधी ने कहा “हमारी आर्मी पर हमें पूरा भरोसा है। अगर आर्मी कुछ करे तो उन्हें सबूत देने की जरूरत नहीं है। उनका(दिग्विजय सिंह) बयान निजी है वो हमारा नहीं है।”

वहीं, राहुल गांधी ने आर्टिकल 370 और जम्मू-कश्मीर पर भी अपनी बातें कही। उन्होंने कहा “धारा 370 पर हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है। जम्मू-कश्मीर में राज्य दर्जा का मुद्दा है। हमें लगता है कि जल्द से जल्द इसे राज्य का दर्जा मिलना चाहिए और यहां जल्द ही विधानसभा की फिर से शुरुआत होनी चाहिए।”

सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले थे दिग्विजय सिंह?
आपको बता दें कि सोमवार को दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर अपना बयान दिया था। वे जम्मू में लोगों को संबोधित कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा “वे (केंद्र सरकार) सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में बात करते हैं कि हमने इतने लोग मार गिराए लेकिन प्रमाण कुछ नहीं। केवल झूठ बोलकर ये(बीजेपी) राज कर रहे हैं। मैं आपसे कहना चाहता हूं यह देश सबका है।” कांग्रेस नेता के इस बयान से देश में इनके खिलाफ बीजेपी समेत कई लोग आवाज उठाने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः

इन भारतीय फिल्मों पर रहेगी सबकी नजर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन इवेंट

नाबालिगों की अश्लील वीडियो बनाकर करती थी अपलोड, इलाहाबाद HC से आरोपी महिला को नहीं मिली जमानत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here