इन भारतीय फिल्मों पर रहेगी सबकी नजर, जानें कब और कहां देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन इवेंट

ऑस्कर अवार्ड के लिए आज यानी मंगलवार को नॉमिनेशन लिस्ट का एलान किया जाएगा।

0
96
Oscar Nominations 2023: ऑस्कर अवार्ड की फाइल फोटोे
Oscar Nominations 2023: ऑस्कर अवार्ड की फाइल फोटोे

Oscar Nominations 2023: दुनिया के सिनेमा जगत के लिए ऑस्कर अवॉर्ड को बहुत ही बड़ा पुरस्कार माना जाता है। इससे सम्मानित होने वाली फिल्में इतिहास रच जाती हैं। वहीं, ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लिए नॉमिनेशन का आज ऐलान होगा। भारतीय समयानुसार, 24 जनवरी शाम सात बजे ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की इवेंट की शुरुआत होगी। स्थानीय समय के मुताबिक, नॉमिनेशन का ऐलान सुबह साढ़े आठ बजे होगा। भारतीय फैंस की निगाहें ‘आरआरआर’ समेत देश की उन फिल्मों पर होगी, जिन्हें भारत की ओर से ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Oscar Nominations 2023: शार्टलिस्ट फिल्म आरआरआर(भारत)
Oscar Nominations 2023: शार्टलिस्ट फिल्म आरआरआर(भारत)

Oscar Nominations 2023: इन फिल्मों पर रहेगी भारतीयों की नजर

ऑस्कर अवार्ड के लिए आज यानी मंगलवार को नॉमिनेशन लिस्ट का एलान किया जाएगा। इसपर सभी भारतीयों की भी नजरें हैं। भारत की ऐसी कुछ खास फिल्में हैं जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन फिल्मों में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ भी शामिल है। इसके अलावा गुजराती फिल्म छेलो शो, ऑल दैट ब्रीथ्स और द एलिफेंट व्हिस्पर्स हैं। आज देर शाम इस बात की जल्द ही जानकारी मिल जाएगी कि भारत के द्वारा शॉर्टलिस्ट करके ऑस्कर के लिए भेजी गईं फिल्में ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल हुई या नहीं।

आपको बता दें कि आज ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट का लाइव प्रसारण कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से होगा। आइए अब आपको बताते हैं कि आप कब और कहां इस इवेंट को देख सकते हैं। मालूम हो कि यह ऑस्कर अवॉर्ड का 95वां सीजन है।

यहां पर देख सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन का लाइव प्रसारण
आज ऑस्कर नॉमिनेशन लिस्ट का लाइव प्रसारण कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स थिएटर से होगा। स्थानीय समयानुसार, इस इवेंट का प्रसारण 24 जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे से होगा। वहीं, भारतीय समयानुसार, आज शाम सात बजे इस इवेंट का प्रसारण होगा।
एबीसी.कॉम और हुलु टीवी पर इस इवेंट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। वहीं, सैमुअल गोल्डविन थिएटर ऑफ एकेडमी से अहमद और विलियम्स ऑस्कर अवॉर्ड नॉमिनेशन की लाइव घोषणा करेंगे। भारतीय दर्शक इस इवेंट को फेसबुक, ट्विटर और यू-ट्यूब पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ेंः

नाबालिगों की अश्लील वीडियो बनाकर करती थी अपलोड, इलाहाबाद HC से आरोपी महिला को नहीं मिली जमानत

Nursery Admission की दौड़ में 70 फीसदी सीटें फुल, सेकंड लिस्‍ट 6 फरवरी को आएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here