उत्तरप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ प्रशासन की कार्यशैली में भी परिवर्तन नज़र आने लगा है। आदित्यनाथ योगी के सीएम बनने के बाद से लगातार उत्तरप्रदेश में प्रशासन की तरफ से नई ख़बरें आ रही है। योगी ने पद सँभालते ही कानून व्यवस्था को किसी भी कीमत पर बनाये रखने के साथ अधिकारियों को वक्त पाबंद होने की सख्त हिदायत दी थी। योगी के इस बयान का असर अब दिखने लगा है। इसी क्रम में इस बार प्रशासनिक कारवाई का गवाह बना अंबेडकरनगर के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के कम्हरिया घाट। यहाँ चल रहे अवैध खनन को प्रशासन ने सिर्फ रोकने की हिम्मत दिखाई है बल्कि 50 से ज्यादा ट्रकों को जब्त भी किया है।

Yogi government action on illegal miningयह कारवाई अम्बेडकरनगर डीएम के आदेश पर एसडीएम पंकज श्रीवास्तव की अगुवाई में की गई। इस कारवाई में एसडीएम और थानाध्यक्ष के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को शामिल किया गया था। प्रशासन की इस कारवाई में अवैध खनन कर रहे 5 दर्जन ट्रकों के साथ 2 जेसीबी मशीन और 5 लिफ्टर मशीन को अपने कब्जे में ले लिया है। छापेमारी के दौरान खनन कर रहे लोग भागने में सफल रहे। इस तरह की कारवाई के बाद इलाके के खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। एपीएन संवाददाता से मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार अवैध खनन के मामले में यह अब की सबसे बड़ी कारवाई मानी जा रही है। इसके साथ ही इसे सत्ता परिवर्तन से जोड़ कर भी देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि यूपी में सरकार बदलने और नए मुख्यमंत्री बनने के बाद से अब तक प्रशासन अवैध खनन के अलावा अवैध कत्लखानों को बंद कराने के साथ ही एंटी रोमियो स्कॉड   जैसे मामलों में भी तेज़ गति से कारवाई करता नजर आ रहा है। ऐसे में अवैध खनन को लेकर आगे और शिकंजा कस सकता है।

[vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=fQO-zZoBOjU”]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here