Debina Bonnerjee Baby Girl: एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) दूसरी बार पेरेंट्स बन गए हैं। आज यानी 11 नवंबर को देबिना ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी गुरमीत ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। इस मौके पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। यह देबिना की दूसरी डिलीवरी है। 7 महीने पहले ही देबिना ने बेटी को जन्म दिया था। बता दें कि देबिना बनर्जी ने 16 अगस्त को अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी।
Debina Bonnerjee Baby Girl: गुरमीत ने शेयर किया पोस्ट
गुरमीत ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘बेबी गर्ल, तुम्हारा इस दुनिया में स्वागत है। हम दूसरी बार पेरेंट्स बनकर बहुत खुश हैं। इस समय हम आप लोगों से सिर्फ प्राइवेसी की उम्मीद रखते हैं। हमारी बेबी गर्ल समय से पहले इस दुनिया में आ गई है। आप सभी अपना प्यार और ब्लेसिंग्स बरसाते रहें।’ देबिना बनर्जी की पहली बेटी 3 अप्रैल 2022 को हुई थी।
पहली बार पैरेंन्ट्स बनने की खुशी में गुरमीत ने लिखा था कि,“ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।” दोनों शादी के 11 साल बाद दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं। दोनों की मुलाकात साल 2008 में टेलीविजन सीरियल ‘रामायण’ के सेट पर हुई थी। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। गुरमीत ने देबिना को रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और वो’ की शूटिंग के दौरान शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।
यह भी पढ़ें:
An Action Hero में आयुष्मान खुराना संग ठुमके लगाती नजर आएंगी Malaika Arora, धमाकेदार होगा डांस सॉन्ग
पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचीं Jacqueline Fernandez, मनी लॉन्ड्रिंग केस में हो रही सुनवाई