UP Election 2022: उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के लिए Samajwadi Party इस बार पूरा जोर लगा रही है। सपा प्रमुख Akhilesh Yadav लगातार बीजेपी और राज्य सरकार पर आक्रामक हैं और शनिवार को उन्होंने एक बार फिर योगी सरकार पर हमला बोला है। Aligarh में अखिलेश यादव ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि ये चुनाव संविधान बचाने का है। दिल्ली में नई लोकसभा बना रहे हैं, BJP सरकार में आ गई तो हो सकता है कि ये लोग संविधान ही बदल दें। इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति को बदल दिया, ये हर चीज बदलना चाहते हैं और जनता इस बार इनके बाबा मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है।

अलीगढ़ में अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि बीजेपी वाले प्रचार और झांसा देने में बहुत आगे हैं, भाजपा में जो जितना बड़ा नेता है वो उतना बड़ा झूठ बोलता है। अगर छोटा नेता है तो वो छोटा झूठ बोलेगा और अगर बड़ा नेता है तो वो बड़ा झूठ बोलेगा।
हाथरस की बेटी के परिवार को चाहिए था न्याय
हाथरस रेप पर बीजेपी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि हाथरस की बेटी के परिवार को न्याय चाहिए था, वे उसका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार करना चाहते थे। लेकिन इस सरकार ने क्या किया? उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। अगर उसे अस्पताल में उचित इलाज मिल जाता तो शायद वह आज जिंदा होती।

UP Election 2022 में गठबंधन को मिलने जा रही हैं 400 सीटें
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह भी दावा किया कि जनता के गुस्से को देखते हुए गठबंधन (सपा-रालोद) को 400 सीटें मिलने जा रही हैं वहीं विपक्ष को शेष तीन सीटें मिलेंगी। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने RLD, SBSP, TMC, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट), अपना दल (कमेरावादी), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) और महान दल के साथ गठबंधन किया है।
यह भी पढ़ें:
UP Election 2022 के लिए Congress ने जारी की पांचवीं सूची, 3 महिलाओं समेत 6 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित