बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के फैंस के लिए खुशखबरी है बता दें कि शादी के तीन साल बाद प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी हैं प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “ये बताते हुए हम खुश हैं कि हम सरोगेसी के जरिए अपने जीवन में एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं।”
सरोगेसी के जरिए मां बनीं Priyanka Chopra
आखिकार प्रियंका और निक पेरेंट्स बन गए हैं। निक के घर बेटा आया है या बेटी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। इससे पहले सरोगेसी के जरिए प्रीति जिंटा भी मां बनी थीं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नाम के आगे से जोनस (Jonas) हटाने के बाद हलचल मचा दी थी। फिर अफवाहें शुरू हुईं कि प्रियंका और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) जल्द ही तलाक लेने जा रहे हैं। हालांकि, निक ने इस्टाग्राम में अपनी पत्नी प्रियंका के साथ एक खूबसूरत फोटो शेयर की थी। जिसने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया था। निक ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,‘सभी को हैप्पी थैंक्सगिविंग! आपका आभारी हूं।’

हाल ही में प्रियंका ने वैनिटी फेयर मैगजीन कवर गर्ल बनकर दुनिया को चौंका दिया। मैगजीन ने प्रियंका के बारे में लिखते हुए कहा, ‘हॉलीवुड को हिलाकर रख देने वाला वैश्विक सितारा, रूढ़ियों को तोड़ना और निक जोनास के साथ बसना’। यह हमारी अपनी देसी गर्ल को वैश्विक स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में वैश्विक मैगज़ीन कवर पर दिखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनाती है।
एल्योर, मैरी क्लेयर, एल, वोग, मैक्सिम, इनस्टाइल, कॉस्मोपॉलिटन और कॉम्प्लेक्स जैसी मैगजीन की कवर गर्ल बन चुकी हैं। प्रियंका वैनिटी फेयर के कवर पर सफ़ेद फ्रिंज ड्रेस में नज़र आईं, ट्रेलब्लेज़र अपने नवीनतम पॉवर मूव में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के सााथ 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में शादी की थी।
यह भी पढ़ें:
- Priyanka Chopra 30 से अधिक वैश्विक मैगजीन कवर पर दिखने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं
- तलाक की अफवाहों के बीच Nick Jonas ने Priyanka Chopra के साथ शेयर की फोटो, एक्ट्रेस ने कही ये बात