South Africa में मिले कोरोना के नए वेरिएंट को WHO ने Omicron नाम दिया, यूरोपीय देशों ने रद्द की Flights

0
342
World Health Organization
World Health Organization

दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह अब तक का सबसे खतरनाक वेरिएंट है। अब इसे विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) ने भी वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने इस वेरिएंट को Omicron नाम दिया है।

South Africa में कोरोना मरीजों की बढ़ रही है संख्या

WHO ने अपने जारी बयान में कहा, कोरोना महामारी को लेकर टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप की बैठक हुई। इसमें कोरना के नए वेरिएंट B.1.1529 पर चर्चा हुई। बैठक में जानकारों ने नए वेरिएंट को वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित करने की सलाह दी। WHO ने इसे अन्य वेरिएंट की तरह Omicron नाम दिया है।

कोरोना का नया वेरिएंट B.1.1529 24 नवंबर को पहली बार दक्षिण अफ्रीका में मिला था। विश्व स्वास्थ्य संगठन से मिली जानकारी के अनुसार B.1.1529 वेरिएंट मिलने के बाद द अफ्रीका में कोरोना मरीजों की संख्या मे काफी वृद्धी हुई है।

WHO ने क्या कहा?

डब्ल्यूएचओ ने बताया कि यह वेरिएंट कई म्यूटेशन वाला है, जिसमें खतरा सबसे अधिक है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस वेरिएंट से कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ सकता है। द अफ्रीका में यह वेरिएंट तेजी से फैल रहा है। लगभग हर जगह इसके केस मिले हैं। हालांकि, अभी मौजूद कोरोना (SARS-CoV-2) की जांच के तरीके से इस वेरिएंट का पता लगाया जा सकता है।

नए वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए यूएस और यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइटों पर रोक लगा दी है। संक्रमण वाले देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटीन किया जा रहा है। वहीं अमेरिकी सरकार ने सोमवार को दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने का फैसला किया है। कनाडा ने घोषणा की है कि 14 दिन में अफ्रीका से आने वाले नागरिकों को कोरोना टेस्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही बाहर निकलने दिया जाएगा।

यह भी पढें:

COVID-19 से बचाव के लिए ITC ने Nasal Spray का क्लिनिकल ट्रायल शुरू किया

Periods से पहले होने वाले चिड़चिड़ेपन और Mood-Swings को ना करें नजरअंदाज, हो सकता है जानलेवा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here