Ukraine Russia War: रसिया से लड़ने के लिए यूक्रेन की सांसद ने उठाया हथियार, 15 हजार नागरिकों ने छोड़ा देश

0
553
Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

Ukraine Russia War: रसिया और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज तीसरा दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति द्वारा मिली खबर के अनुसार यूक्रेन में रुस की एयरस्ट्राइक से अब तक 200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 300 से अधिक लोग जख्मी हैं। यूक्रेन के नागरिक अपने पड़ोसी देशों में शरण लेने के लिए मजबूर हैं। इस बीच खबर यह भी आ रही थी कि राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने हथियार डाल दिया है और देश छोड़ने वाले हैं। ऐसे में Volodymyr Zelenskyy ने वीडियो जारी कर कहा कि वे कहीं नहीं गए हैं। वे रसिया के खिलाफ लड़ रहे हैं।

Ukraine Russia War: सांसद ने उठाया हथियार

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

उन्होंने इससे पहले वीडियो जारी कर कहा था कि ये मेरे नेता हैं। देश की ताकत हैं। हम देश छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। रसिया का मुकाबला करेंगे। वहीं यूक्रेन की राजधानी कीव के मेयर ने भी वीडियो जारी कर कहा कि हालात खराब है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे अपनी मिट्टी को बचाएंगे। अपने देश को बचाने के लिए राष्ट्रपति के साथ साथ नेताओं और नागरिकों ने हथियार उठा लिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर यूक्रेनी सांसद की तस्वीर हाथ में AK-47 लिये वायरल हो रही है।

किरा रुदिक (Kira Rudyk) ने रसिया के खिलाफ हथियार उठा लिया है। उनका कहना है कि वे लोग अपने देश को बचाने के लिए लड़ाई लड़ते रहेंगे। इनकी हिम्मत का साथ देने के लिए कई देश आगे आए हैं। पोलैंड ने आर्थिक मदद की है। वहीं कनाडा ने भी हथियार और आर्थिक मदद मुहैया कराई है। इस बात की जानकारी राष्ट्रपति ने खुद दी है।

Ukraine Russia War: 15 हजार लोग छोड़ चुके हैं देश

Ukraine Russia War
Ukraine Russia War

Kira Rudyk की उम्र 36 साल है। वे साल 2019 से यूक्रेन की सांसद हैं। Kira Rudyk की तस्वीर को देख कर हर कोई उन्हें सलाम कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि अपनी मिट्टी को बचाने के लिए वे भाग नहीं रहीं हैं। रसिया का मुकाबला कर रही हैं।

बता दें कि चार करोड़ के आबादी वाले देश यूक्रन से युद्ध के बाद 15 हजार लोग अपने देश को छोड़ कर जा चुके हैं। यूक्रेन ने मार्शल लॉ के तहत पुरुषों को देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार का कहना है कि उन्हें बेसिक सेना की ट्रेनिंग दी जाएगी, महिलाएं और बच्चे देश छोड़कर जा सकते हैं।

संबंधित खबरें: