Taliban Closed School: तालिबान ने लड़कियों के लिए खोला स्कूल, बिना किसी कारण 24 घंटे बाद करा दिया बंद

0
428
Taliban Closed School
Taliban Closed School

Taliban Closed School: अफगानिस्तान पर 15 अगस्त को तालिबान के कब्जे के बाद देश में कई परिवर्तन किए गए थे। तालिबान ने महिलाओं और पुरुषों को पहनावे में कई बदलाव किए थे। इसके साथ ही महिलाओं को घर में रहने की नसीहत दी थी। महिलाओं की शिक्षा पर भी पाबंदी लगा दी थी।

पर आगे कहा था कि महिलाएं स्कूल जा सकती हैं बशर्ते उन्हें पढ़ाने वाला कोई अधेड़ पुरुष होना चाहिए। लड़के और लड़कियां एक ही कक्षा में बैठकर पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। अपने वादे के बाद भी तालिबान ने स्कूल नहीं खोला। सरकार गठन के 8 महीने बाद स्कूल खोला तो महज 24 घंटे में बंद भी करा दिया। अब सवाल है कि बच्चियां कभी स्कूल जा पाएंगी या नहीं?

Taliban Closed School: तालिबान का फरमान

Taliban Closed School
Taliban Closed School

बुधवार सुबह तालिबान सरकार ने लड़कियों के लिए खोले गए स्कूल को फिर बंद करने के आदेश जारी कर दिए। तालिबान ने इस साल लड़कियों के लिए दोबारा स्कूल खोलने की घोषणा की थी। स्कूल खोला भी गया लेकिन तुरंत बंद करवा दिया गया। तालिबान प्रवक्ता इनामुल्ला समागनी ने कहा- आदेश के बाद छात्रों में भ्रम पैदा हो गया था। हम ये मानते हैं कि इस कदम से लड़कियों की शिक्षा को लेकर सवाल जरूर पैदा होंगे।

देश में सत्ता पर कब्जा करने के बाद, तालिबान ने महिला शिक्षा समेत कई वादे किए थे। सितंबर 2021 में कक्षा 6 तक की लड़कियों के लिए स्कूल खोले थे। कक्षा 7 से 12 तक की लड़कियों के लिए जल्द से जल्द स्कूल खोलने की बात कही थी।

Taliban Closed School: Taliban का महिलाओं के साथ छल

Taliban Closed School
Taliban Closed School

बता दें कि तालिबान ने राजधानी काबूल समेत कई प्रांतों में स्कूल खोलने की घोषणा की थी। हालांकि, कंधार सहित कुछ प्रान्तों में स्कूल अप्रैल तक खोलने पर विचार किया जा रहा था। लेकिन, स्कूल खुलने के बाद कुछ ही घंटे बाद ही फिर से स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया।

अफगानिस्तान पर पूरी तरह नियंत्रण करने वाले तालिबान ने कहा था कि वो महिलाओं के प्रति कड़ा रुख नहीं अपनाएगा और उन्‍हें आजादी देगा, लेकिन उसकी इस बात पर किसी को भी भरोसा नहीं है क्योंकि अफगानिस्‍तान के लोग तालिबानी आतंकियों की क्रूरता से परिचित हैं।

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here