Sri Lanka Crisis: श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान, पेट पालने के लिए महिलाएं सेक्स वर्कर बनने को भी मजबूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयुर्वेदिक स्पा सेंटर को अस्थायी वेश्यालय का रूप दिया जा रहा है, ताकि इसे कभी भी हटाया जा सका है।

0
259
Sri Lanka Crisis:
Sri Lanka Crisis:

Sri Lanka Crisis: गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने आपातकाल की स्थिति की घोषिणा की है। बता दें कि यह 4 महीने में चोथी बार है जब श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान किया गया है। श्रीलंका में आर्थिक संकट के चलते हालात काफी खराब हो चुके है। श्रीलंका की जनता भूख से सड़कों पर उतर आई है। महंगाई के चलते खाने-पीने के दाम काफी बढ़ चुके हैं। गरीब भूखे सोने को मजबूर हो चुके हैं। यहां तक की लोगों के पास दवाइयों तक के पैसे नहीं बचे हैं। जिसके चलते अब श्रीलंका की महिलाएं खाने के लिए और दवाइयों के लिए सेक्स वर्कर बनने को मजबूर हो गई है।

Sri Lanka Crisis
Sri Lanka Crisis

Sri Lanka Crisis: रोजगार के लिए महिलाओं ने चुना सेक्स वर्कर का काम

खबरों के मुताबिक आयुर्वेदिक स्पा सेंटर के नाम पर श्रीलंका में महिलाओं से सेक्स वर्कर का काम करवाया जा रहा है। इतना ही नहीं इन स्पा सेंटर में पर्दे और क्लाइंट्स के लिए बेड लगा दिए गए हैं। इन आयुर्वेदिक स्पा सेंटर को अस्थायी वेश्यालय का रूप दिया जा रहा है, ताकि इसे कभी भी हटाया जा सका है। जानकारी अनुसार कपड़ा उद्योग में काम करने वाली महिलाएं रोजगार के रूप में वेश्यावृत्ति की ओर बढ़ रही हैं। देश की खराब अर्थव्यवस्था के चलते वैकल्पिक रोजगार के लिए महिलाओं द्वारा इसे चुना जा रहा है।

Sri Lanka Crisis
Sri Lanka Crisis

बता दें कि श्रीलंका के जो आर्थिक हालात है इसकी वजह से टेक्सटाइल सेक्टर पूरी तरह से बूरे हालात में पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार एक महिला द्वारा पत्रकारों से बातचीत में कहा गया है कि ‘पहले जो हम काम करते थे उससे हम महीना लगभग 28,000 रुपये कमाते थे और अगर हमने ओवरटाइम किया तो हम अधिकतम 35,000 रुपये भी कमा लेते थे लेकिन सेक्स वर्क में शामिल होकर हम हर दिन 15,000 रुपये कमा लेते हैं।

मेरी बात से सभी महिलाएं सहमत नहीं होंगी। लेकिन यही सच है। UK के द टेलीग्राफ ने भी अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि इस साल जनवरी से कोलंबो में सेक्स वर्क में शामिल होने वाली महिलाओं की संख्या में 30 प्रतिशत के बढ़ोतरी देखी गई है। देह व्यापार बढ़ने की कई वजहें हैं जिसमें सबसे प्रमुख महंगाई है।

Sri Lanka Crisis
Sri Lanka Crisis

एक रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि कई महिलाओं को क्लाइट्स से मारपीट का भी सामना करना पड़ता है। साथ ही असहाय महिलाओं को क्लाइंट्स के आग्रह पर असुरक्षित यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here