Russia-Ukraine War: 7 मार्च को हो सकती है रूस और यूक्रेन के बीच तीसरे दौर की वार्ता, जानिए यूक्रेन के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से क्या की अपील?

Russia-Ukraine War: न्यूज एजेंसी (AFP) ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कीव ने तीसरे दौर कि वार्ता के लिए रूस को तारीख का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अभी मास्को (Capital of Russia) की ओर से इसपर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

0
569
Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 11 दिन हो गए है। रूस की सेना ने कई शहरों को घेरा हुआ है वहीं कई शहरों पर कब्जा भी कर लिया है। इसी बीच अब यह खबर आ रही है कि 7 मार्च को रूस और यूक्रेन तीसरे दौर की वार्ता कर सकते हैं। इसके पहले भी रूस और यूक्रेन के बीच दो दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया है।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: रूस ने खत्म किया युद्धविराम

बता दें कि यह जानकारी न्यूज एजेंसी (AFP) ने ट्वीट पर दी है कि वार्ता के तीसरे दौर के लिए कीव (Kyiv -Capital of Ukraine) ने इस तारीख का प्रस्ताव दिया है लेकिन अभी मास्को (Capital of Russia) की ओर से इसपर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि इससे पहले दूसरे दौर की वार्ता हुई थी।

इस बैठक में दोनों देशों ने लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने पर सहमति व्यक्त की थी। जिसके बाद उन क्षेत्रों में अस्थायी युद्धविराम लगाया गया था। लेकिन यूक्रेन ने कहा कि युद्ध के 10वें दिन ही रूस द्वारा किए गए समझौते की पालना नहीं की गई। घोषणा के कुछ ही घंटों बाद हुई गोलाबारी से नागरिकों को नहीं हटाया जा सका।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने प्रधानमत्री से की अपील

वहीं यूक्रेन में कीव के साथ अन्य शहरों में फंसे आम लोगों पर अब खाद्य संकट व अन्य जरूरी चीजों की कमी होने लगी है। इस बीच युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र समेत यूक्रेन के कई नेता भारत समेत दूसरे देशों को रूस से बात करने के लिए मांग कर रहे हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति पुतिन को समझाने का प्रयास करें कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। एकमात्र व्यक्ति रूस राष्ट्रपति पुतिन ही इस पूरे ग्रह पर है जो इस युद्ध में रुचि रखते हैं। रूस के लोग भी इस युद्ध को नहीं चाहते।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने अमेरिका के विदेश मंत्री से की मुलाकात

वहीं आज यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा (Dmytro Kuleba) ने आज अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिकंन (Antony Blinken) के साथ मुलाकात की। कुलेबा ने कहा कि अमेरिका द्वारा रूस पर जो भी प्रतिबंध लगाए गए हैं उसके कारण रूस की आर्थिक व्यवस्था कमजोर पड़ गई है। यूक्रेन को पश्चिमी देशों से और ज्यादा मदद की जरूरत है तभी यह संघर्ष जल्दी खत्म हो पाएगा।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here