Russia-Ukraine War : रूस के विदेश मंत्री ने “Nuclear War” को लेकर दी सफाई, बोले- पश्चिमी देशों के दिमाग की है यह उपज

0
266
Sergey Lavrov on Russia-Ukraine War
Russia's foreign minister Sergey Lavrov

Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जंग छिड़ी हुई है। पुतिन द्वारा रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश देने के बाद इस चीज की भी अटकलें तेज हो गई थीं कि रूस-यूक्रेन युद्ध में न्यूक्लियर हथियार का उपयोग हो सकता है। गुरुवार को इसको लेकर रूस के विदेश मंत्री Sergey Lavrov ने स्पष्टीकरण दिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने पश्चिमी देशों पर ‘परमाणु युद्ध’ पर विचार करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि रूस ऐसा नहीं चाहता है।

Russia's foreign minister Sergey Lavrov
Russia’s foreign minister Sergey Lavrov

परमाणु युद्ध को लेकर एक इंटरव्यू में उन्‍होंने कहा, “मैं यह कहना चाहूंगा कि यह पश्चिमी राजनेताओं के दिमाग की उपज है कि परमाणु युद्ध की बात हो रही है, न कि रूसियों के दिमाग की।” उन्‍होंने आगे कहा, “इसलिए मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हम किसी भी उकसावे में आकर अपना संतुलन नहीं खोएंगे।

Russia-Ukraine War
Russia-Ukraine War

Russia-Ukraine War: राष्ट्रपति पुतिन ने दिया था परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश

रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के परमाणु बलों को हाई अलर्ट पर रखने का आदेश दिया था। साथ ही वेस्‍ट पर अपने देश के खिलाफ unfriendly कदम उठाने का आरोप लगाया था। बता दें कि रूस के पास परमाणु हथियारों का दुनिया का सबसे बड़ा collection है। साथ ही देश के पास बहुत सारी बैलिस्टिक मिसाइल भी हैं। जो उनके सुरक्षों बलों की सबसे बड़ी ताकत है।

Russia-Ukraine War

 पिछले 7 दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच खूनी जंग चल रही है। दो देशों की लड़ाई के कारण दोनों देशों के कई नागरिकों, सैनिकों और बच्चों की जान चली गई है। रूस के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की पुष्टी की है कि उनके 400 से अधिक सैनिकों की मौत हुई है। वहीं यूक्रेन में 300 से अधिक लोगों की जान गई है। 16 बच्चे भी युद्ध की बली चढ़ गए। भारतीय नागरिक और छात्र भी वहां फंसे हैं। इसलिए भारतीयों को युक्रेन से निकालने के लिए कई केंद्रीय मंत्री युक्रेन के पड़ोसी देशों में गए हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here