Russia Ukraine War: रूस ने किया यूक्रेन के राष्ट्रपति Zelensky को तीन बार मारने का प्रयास, अमेरिकी सांसद ने कहा कोई पुतिन को ही मार दो

0
445
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। 24 फरवरी 2022 को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने जंग का ऐलान कर दिया था और आज रूस-यूक्रेन के जंग को 9 दिन हो गए हैं। वहीं अब यह भी खबर सामने आ रही है कि रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) को जान से मारने का प्रयास किया है। द टाइम्स ऑफ लंदन (The Times-Newspaper) ने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की जान खतरे में है।

Russia Ukraine War
Volodymyr Zelensky

Russia Ukraine War: एक सप्ताह में तीन बार हमले की कोशिश

रिपोर्ट में कहा गया है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति पर एक सप्ताह में तीन बार हमला करने का प्रयास किया गया है। लेकिन तीनों बार राष्ट्रपति उनके हमले से बच गए हैं। कहा जा रहा है कि उनकी जान इसलिए बच पाई है क्योंकि रूस के कुछ जासूस यूक्रेन के राष्ट्रपति के समर्थन में है और वह अपने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के इरादों को सफल नहीं होने देना चाहते हैं। क्योंकि जब भी राष्ट्रपति पर हमला करने का प्रयास किया गया है तब रूस के लोगों ने ही यूक्रेन के सरकारी अधिकारियों को इस बात की खुफिया जानकारी दी है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति को मारने के लिए अफ्रीका से 400 से ज्यादा रूसी सैनिक यूक्रेन के कीव (Kyiv-Capital of Ukraine) में भेजे गए थे।

Volodymyr Zelensky
Russia Ukraine War

अमेरिका के सांसद ने कहा कोई रूस के राष्ट्रपति “पुतिन” को मार दो
अब इस बात पर अमेरिका के सांसद लिंडसे ग्राहम (Lindsey Graham) का भी बयान सामने आया है, लिंडसे ग्राहम ने अपने बयान में कहा कि रूस में से ही किसी को रूस के राष्ट्रपति पुतिन की हत्या कर देनी चाहिए। इस जंग को पुतिन की हत्या के बाद ही ही खत्म किया जा सकता है। इस बयान पर रूस भड़क गया है। रूस ने अपने बयान में कहा है कि आखिर उनके यहां के सांसद इस तरीके के बयान कैसे दे सकते हैं। यह एक क्रिमिनल एक्ट है अमेरिका को इस पर जवाब देना ही होगा।

Russia Ukraine War
Lindsey Graham

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here