रूस का यूक्रेन पर बड़ा आरोप, सरेंडर करने वाले रूसी सैनिकों को गोलियों से भूना…

रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को ठहराया जिम्मेदार

0
151
Russia Ukraine War
Russia Ukraine War

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच इस साल के फरवरी से जारी युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। उल्टे ही यह और भी भीषण होते जा रहा है। पिछले 9 महीने से अधिक समय से जारी इस युद्ध में दोनों ही देशों को जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इस युद्ध (Russia Ukraine War) को दुनियाभर के कई देशों ने रोकने की कई तरह की कोशिशें भी की, लेकिन अभी यह युद्ध जारी है। वहीं, अब इस युद्ध को लेकर रूस ने यूक्रेन पर बड़ा आरोप लगाया है। रूस का कहना है कि युद्ध में सरेंडर करने वाले रूसी सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने गोलियों से भून दिया है, जो नियम के खिलाफ है।

 Russia Ukraine War: रूसी सेना की फाइल फोटो
Russia Ukraine War: रूसी सेना की फाइल फोटो

Russia Ukraine War: रूस ने वॉर-क्राइम का लगाया आरोप

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक घर के आंगन या किसी और जगह पर रूसी सेना के ड्रेस में सैनिक औंधे मुंह लेटे हुए हैं। वीडियो में यूक्रेन का एक सैनिक भी खड़ा दिखा पड़ा है। 13 सेकंड के इस वीडियो में बस यही दिखता है। उसके बाद एक दूसरी तस्वीर वायरल होती है, जिसमें वे सैनिक खून से लथपथ दिखाई पड़ रहे हैं। इस वीडियो और तस्वीर को रूसी रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है। मंत्रालय ने इसे वॉर-क्राइम बताया है। वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह लुहांस्क प्रांत के नजदीक मवकीक का है, जहां रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। रूस का दावा है कि उसके 10 सैनिक इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई में मारे गए हैं।

 Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन वार की फाइल फोटो
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन वार की फाइल फोटो

रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति को ठहराया जिम्मेदार
मिली जानकारी के अनुसार, रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस के वैसे सैनिक, जिन्होंने युद्ध के दौरान सरेंडर किए, उन्हें यूक्रेनी सेना ने गोलियों से भून दिया। रूस का कहना है कि उनके सैनिकों को यूक्रेनी सेना ने बर्बरतापूर्ण तरीके से मौत के घाट उतारा है, जो युद्ध के नियम के खिलाफ है। रूस का आरोप है कि युद्ध-बंदियों के साथ इस तरह का व्यवहार मान्य नहीं है। वहीं, रूसी सेना ने यह दावा भी किया है वे आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों के साथ जेनेवा संधि के आधार पर मानवीय व्यवहार करते हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने ऐसी बर्बर कार्रवाई के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही मंत्रालय ने यूक्रेन को इतिहास के कठघरे में ट्रायल होगा, भी कहा है।

यह भी पढ़ेंः

शिंदे गुट के MLA की मांग, राज्यपाल कोश्यारी को कहीं और भेजे केंद्र सरकार, जानें क्या है पूरा मामला…

Vijay Hazare Trophy में तमिलनाडु ने रचा इतिहास, 50 ओवर में बनाए 506 रन, इस बल्लेबाज ने खेली 277 रनों की आतिशी पारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here