Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी हुई है। जब भी किसी दो देशों के बीच युद्ध चलता है तब दोनों तरफ से जान-माल समेत कई चीजों का नुकसान होता है। इस युद्ध में भी ऐसा ही हो रहा है। Russia-Ukraine War के कारण रूस की अर्थव्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

रूस के Central Bank ने सोमवार को घोषणा की है कि वह बैंक की ब्याज दर को 9.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर रहा है क्योंकि पश्चिम ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस पर Sanctions लगाए हैं। सेंट्रल बैंक ने एक बयान में कहा, “बैंक ऑफ रूस के निदेशक मंडल ने प्रमुख दर को 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है।”
Russia-Ukraine War: रूस की मुद्रा में आई गिरावट
विश्व के कई देशों द्वारा रूस पर नए कठोर प्रतिबंध लगाने का प्रभाव उसकी मुद्रा पर भी पड़ा है। सोमवार को रूस की करेंसी रूबल में डॉलर के मुकाबले लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, offshore trading में रूबल में 27 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।

युद्ध के बीच अमेरिका और यूरोपीय संघ ने कहा है कि वे कुछ रूसी बैंकों को अंतरराष्ट्रीय बैंक भुगतान प्रणाली SWIFT से बाहर कर देंगे और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को भी टारगेट करेंगे। बता दें कि दोनों ने रूस के सेंट्रल बैंक के साथ सभी लेनदेन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि यदि उसने हमला करना बंद नहीं किया तो उस पर और भी प्रतिबंध लगेंगे।
यह भी पढ़ें:
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने संभाला मोर्चा, रूसी सैनिकों से लोहा लेने के लिए उठाए हथियार
- Russia-Ukraine War: रूस के हमले का दुनिया भर में लोगों ने किया विरोध, Moscow में 700 से अधिक लोगों की हुई गिरफ्तारी
- Russia-Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने संभाला मोर्चा, रूसी सैनिकों से लोहा लेने के लिए उठाए हथियार
- Russia-Ukraine War: Priyanka Chopra ने यूक्रेन के लिए मांगी मदद, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाया वहां का हाल
- Russia Ukraine War के बीच फंसे ज्यादातर Medical Students, यहां जानें आखिर क्यों Ukraine बना छात्रों के Medical Studies का Best Destination