बराक ओबामा भले ही अब अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं है लेकिन उनके चर्चे आज भी दुनियाभर में होते रहते हैं। बराक अपने स्वभाव, कामकाज और अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं उनके जीवन से जुड़ी कई कहानियां है जो देश-विदेश के लोग काफी रूचि लेकर सुनते हैं। ऐसी ही एक कहानी और है जो बराक ओबामा के पहले प्यार से जुड़ी है। जी हां.. मिशेल से पहले बराक किसी और से प्यार करते थे और कई बार उन्होंने अपने पहले प्यार के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा।

ओबामा की पहली पसंद थी शीला

ओबामा की आगामी जीवनी में उनके पहले प्यार के बारे में जिक्र किया गया है। वाशिंगटन पोस्ट ने किताब की समीक्षा में कहा है कि डेविड जे गैरो द्वारा लिखी किताब राइजिंग स्टार: द मेकिंग ऑफ बराक ओबामा में पहली बार शीला मियोशी जैगर नाम की महिला की कहानी साझा की गई है। यह वहीं महिला थी जिसे ओबामा पसंद करते थे और उनके साथ शिकागो में रहते भी थे।

बराक के जीवन की पहली महिला शीला मियोशी जैगर ने डेविड गैरो को बताया कि 1986 की सर्दियों में जब मैं और बराक मेरे माता-पिता के घर गए तो ओबामा ने मुझे प्रपोज किया और शादी करने को कहा लेकिन उनके माता-पिता को इन दोनों का साथ पसंद नहीं था। जैगर उस वक्त 23 साल की थी और बराक 25 साल के थे।

हालांकि धीरे-धीरे इन दोनों का प्यार बढ़ता गया लेकिन ओबामा के राजनीति की ओर बढ़ती रूचि को देखते हुए जैगर को लगने लगा था कि उनके रिश्ते के बीच ओबामा की राजनीतिक महत्वाकांझा उनके रास्ते आ रही है। वहीं ओबामा भी समझने लगे थे कि उनका करियर राजनीति में है और वह पहले अफ्रीकी-अमेरिकी राष्ट्रपति बन सकते हैं। राजनीति की यही दिवार उन दोनों के रिश्तों के आड़े आ गई।  जैगर ने कहा कि ओबामा ने हार्वर्ड लॉ स्कूल जाने से पहले दोबारा उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। ओबामा चाहते थे कि जैगर उनके साथ जाए।

1992 में मिशेल से की शादी

हार्वर्ड में एक साल पढ़ने के बाद ओबामा एक प्रतिष्ठित स्थानीय कानून कंपनी में काम करने के लिए शिकागो आए। जहां वह मिशेल रोबिन्सन से मिले जो वहां की एक कंपनी में कर्मचारी थीं। ओबामा और मिशेल जल्द ही अपने रिश्ते को लेकर संजीदा हो गए, हालांकि जब जैगर शिक्षण फेलोशिप पर हार्वर्ड आयीं तब भी ओबामा को उनके रिश्ते को लेकर कुछ आस थी। जैगर ने गैरो से कहा, ”मुझे हमेशा इसके बारे में बुरा लगता है।” आखिरकार ओबामा और मिशेल ने 1992 में शादी कर ली।

ओबामा का होमोसेक्सुअल प्रोफेसर के साथ था शारीरिक संबंध

ओबामा की अगामी किताब का दावा है कि मिशेल के साथ रिलेशनशिप में आने के एक साल के दौरान ओबामा अपनी पूर्व प्रेमिका शीला के पास भी जाते रहते थे। बायोग्राफी में ओबामा के गे होने की बात भी कही गई है। जानकारी के अनुसार कॉलेज के दिनों में ओबामा का अपने होमोसेक्सुअल प्रोफेसर के साथ शारीरिक संबंध थे, जो ओबामा को ‘वंडरफुल गाय’ कहकर बुलाते थे।

एक ऑस्ट्रेलियन लड़की से पहले दिन ही बना लिया था शारीरिक संबंध

बायोग्राफी के अनुसार इन सबके अलावा भी ओबामा की लाइफ में एक और लड़की थी जो ऑस्ट्रेलिया की थी। किताब के अनुसार शादी से पहले ओबामा के संबंध एक ऑस्ट्रेलियन गोरी लड़की जेनेविव कुक के साथ रहे थे जो ओबामा से तीन साल सीनियर थी।

बायोग्राफी में जेनेविव कुक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ओबामा के साथ पहली ही डेट पर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गया था। इस बात का जिक्र जेनेविव ने अपनी डायरी में भी की थी। जेनेविक ने यह भी खुलासा कि 22-23 साल की उम्र में ओबामा कोकीन भी लेते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here