Joe Biden एक बार फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, रद्द किए गए सभी कार्यक्रम

अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden एक बार फिर से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। व्हाइट हाउस फिजिशियन डॉ केविन ओ'कॉनर ने इसकी पुष्टि की है।

0
327
Joe Biden
Joe Biden

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के बार फिर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। व्हाइट हाउस के फिजिशियन का कहना है कि राष्ट्रपति पुरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह एक रिबाउन्ड केस है, इसमें राष्ट्रपति में किसी तरह के कोई लक्षण तो नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन उन्हें कम से कम पांच दिनों के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा। आपको बता दें, इसी बुधवार यानी 27 जुलाई को Joe Biden की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

FY8FaIbVEAABsv3?format=jpg&name=small
Joe Biden

दरअसल, 21 जुलाई को जो बाइडंन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इसी सप्ताह के मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को राष्ट्रपति की रिपोर्ट नेगेटिव आई। लेकिन अचानक शनिवार की रात उनकी कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव पाई गई है।

FY MhzlWIAADkil?format=jpg&name=small
Joe Biden

Joe Biden के सभी कार्यक्रम हुए रद्द

कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से ही जो बाइडेन (Joe Biden) व्हाइट हाउस से सभी बैठकों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हो रहे हैं। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जो बाइजेन के कई कार्यक्रम का प्लान बना लिया गया था जिसे शनिवार को आई रिपोर्ट के कारण रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह विलमिंगटन स्थित उनके घर पर कार्यक्रम रखा गया था और साथ ही मंगलवार को वह मिशिगन जाने वाले थे।

संबंधित खबरें:

Myanmar News: Myanmar सरकार का तानाशाही रवैया, 50 वर्षों में पहली बार 2 लोगों को दी फांसी, दुनिया भर में हो रही निंदा

Britain News: ब्रिटिश प्रधानमंत्री की दौड़ हुई तेज, चुनाव पूर्व हुए सर्वे में Sunak को टक्‍कर दे रहीं Truss

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here