अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह का आयोजन किया। इस समारोह के दौरान उन्होंने शीर्ष भारतीय-अमेरिकन्स को संबोधित करते हुए भारत को ‘बहुत अच्छा मोलभाव’ करने वाला बताया इसके साथा ही उन्होंने खुद को प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी दोस्ती के लिए आभारी बताया।

व्हाइट हाउस के ऐतिहासिक रुजवेल्ट रूम में दिया जलाने से पहले ट्रंप ने कहा, “संयुक्त राज्य अमेरिका के भारत के साथ गहरे संबंध हैं और मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी दोस्ती के लिए आभारी हूं।” यह लगातार दूसरा साल था जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली समारोह का आयोजन किया। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह दुनिया की दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा, “हम भारत के साथ बेहतर व्यापार समझौते के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। लेकिन वे बहुत अच्छे व्यापारी हैं। वे बहुत अच्छे मोलभाव करने वाले हैं। आप सही बात कहेंगे। सबसे अच्छी। तो हम काम कर रहे हैं। और यह साथ चल रहा है।” ट्रंप ने आगे कहा, “भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और दोनों देशों के संबंध स्वतंत्रता, समृद्धि एवं शांति के लिये संरक्षक का काम कर सकते हैं।”

समारोह में मौजूद अपनी बेटी इवांका का मेहमानों से परिचय कराते हुए ट्रंप ने कहा कि मोदी मेरे और अब इवांका के भी दोस्त हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे भारत का बहुत सम्मान करते हैं। आपको बता दें कि इवांका पिछले साल भारत दौरे पर आई थी और वह भारत यात्रा करने वाली ट्रंप प्रशासन की पहली शीर्ष अधिकारी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here