American News: “तुम भारतीयों से नफरत करती हूं”, अमेरिका में इंडियन महिलाओं के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

गुस्साई महिला सभी महिलाओं को 'आई हेट यू इंडियन' तक बोल डालती है। आरोपी महिला ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर जिंदगी चाहिए।

0
235
American News:
American News: "तुम भारतीयों से नफरत करती हूं"…अमेरिका में इंडियन महिलाओं के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार

American News: अमेरिका के टेक्सास से नस्लीय भेदभाव की हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मामला टेक्सास शहर में चार भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गालौज का है। इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये चारों महिलाएं भारतीय मूल की हैं जो बाहर डिनर के लिए निकली थीं। तभी रास्ते में एक महिला बेवजह इनके साथ उलझ गयी।

आरोपी महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी, उनके साथ मारपीट करने लगी। इतना ही नहीं आरोपी ने महिलाओं के साथ हाथापाई करते हुए उनका फोन छीनने की कोशिश भी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

American News: "तुम भारतीयों से नफरत करती हूं"…अमेरिका में इंडियन महिलाओं के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार
American News

American News: गो बैक टू इंडिया, बोली-आरोपी महिला

ये पूरा मामला गुरुवार रात का है। ये घटना टेक्सास के डलास की एक पार्किंग में हुई। वीडियो में महिला की करतूत साफ देखी जा सकती है। वीडियो में महिला खुदको मैक्सिकन-अमेरिकी बता रही हैं। वह इंडियन-अमेरिकी महिलाओं के साथ हाथापाई करती दिखाई दे रही हैं। महिला गु्स्से में कहती है कि वो जहां भी जाती है उसे वहां भारतीय ही नजर आते हैं। इसके बाद वह कहती है ‘गो बैक टू इंडिया’।

इतने पर भी महिला शांत नहीं होती। गुस्साई महिला सभी महिलाओं को ‘आई हेट यू इंडियन’ तक बोल डालती है। आरोपी महिला ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर जिंदगी चाहिए।

American News: शख्स ने वीडियो पोस्ट कर जताई नाराजगी

इस घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा कि यह घटना मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के डिनर पर जाने के बाद टेक्सास के डलास में हुई। जहां एक एक मैक्सिकन-अमेरिकन महिला इन सभी भारतीय मूल की महिलाओं से उलझ गई और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। मेरी मां को मैक्सिकन-अमेरिकी महिला द्वारा दिए गए तर्कों का विरोध करते हुए और नस्लीय गाली न देने का अनुरोध करते हुए देखा गया है। मैक्सिकन-अमेरिकी महिला आवेश में आकर हाथापाई पर उतर जाती है।

American News: "तुम भारतीयों से नफरत करती हूं"…अमेरिका में इंडियन महिलाओं के साथ बदसलूकी, आरोपी गिरफ्तार
American News

इस मामले में डेमोक्रेटिक पार्टी से नाता रखने वाली रीमा रसूल ने भी घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि यह बहुत भयावह है। उसके पास वास्तव में एक बंदूक थी और वह गोली चलाना चाहती थी। इस महिला के खिलाफ नस्लीय अपराध का मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here