Weather Update: मौसम में होने लगा गर्मी का अहसास, अगले सप्‍ताह बढ़ने लगेगा पारा

0
509
weather Update
weather Update

Weather Update: मौसम बदलने के साथ ही हल्‍की गर्मी का अहसास भी होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्‍ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। यहां सूर्योदय सुबह 6.42 बजे हुआ, जबकि सूर्योदय आज सायं 6.23 मिनट पर होगा। दिन भर मौसम में धूप तेज रहने की संभावना है। हालांकि शाम को ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में हल्‍की कमी देखने को मिल सकती है। विभागीय जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी।

guru weather 5 march
Weather Update

Weather Update: उत्‍तराखंड में एक बार फिर करवट बदलेगा मौसम

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल यहां के पर्वतीय इलाकों में बारिश और कहीं बर्फबारी (Snowfall) होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में दो दिन मौसम बदला रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तापमान में भी कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है।

ज्यादातर इलाकों में चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा भी चढ़ने लगा है। मैदानी इलाकों में दोपहर में धूप तेज होने लगी है। उत्तराखंड में शनिवार रात तक ताजा पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार और सोमवार को कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में गिरावट की आशंका है।

चंडीगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन एक से दो दिन में चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में बारिश का पूर्वानूमान है। बता दें कि मोहाली में भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मुकाबले का दूसरा दिन है। शुक्रवार को पूरा दिन धूप खिलने से यहां के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और उसके पड़ोसी राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ अभी सक्रिय है। इसका असर यहां के पूर्वोत्तर में राजस्थान के अलावा दूसरे राज्यों पर भी होगा। आज यहां करीब 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेरठ में हल्‍की ठंड का असर

मेरठ में शनिवार को दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में हल्‍की ठंड का असर अभी यहां देखा जा सकता है। आगामी 9 और 10 मार्च को एक बार फिर से बूंदाबांदी होने के आसार हैं। बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार जब पश्चिम विक्षोभ आता है, तब हवाओं की दिशा बदलती है। फलस्‍वरूप तापमान में गिरावट होती है। मार्च में यह दूसरा मौका है जब एक और पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

पटना में बढ़ रहा तापमान
राजधानी के अधिकतम तापमान में बीते शुक्रवार को सामान्य से 2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। कल 31.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पटना प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम औरंगाबाद का न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो यहां पछुआ हवाओं के कारण मौसम में बदलाव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यहां गर्मी में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here