Weather Update: दो दिन राहत के बाद Delhi-NCR में फिर सताएगी गर्मी, तापमान बढ़ने से लोगों का हाल होगा बेहाल

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम बदलने से लोगों को मिली राहत अब जल्द खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

0
163
Environment News
Environment News

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम बदलने से लोगों को मिली राहत अब जल्द खत्म होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। बुधवार को दिल्ली, नोएडा, समेत कई राज्यों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार से तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही लू चलने की संभावनाएं बढ़ गई है।

weather Update
weather Update

Weather Update: मई महीने में गर्मी चरम पर होगी

दिल्ली-एनसीआर में सुहाने मौसम का दौर खत्म होने वाला है। आज से दिल्ली में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। शनिवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को लू नहीं चलेगी पर गर्मी अधिक रहेगी।

Weather Update
Weather Update


मौसम विभाग के अनुसार आने वाली 9 और 11 मई को दिल्ली में लू चलेगी। 11 मई को तापमान 44 डिग्री तक बढ़ जाएगा। इसकी वजह से मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

Weather Update: कई राज्यों में मौसम रहा सुहाना

बता दें कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में बारिश के साथ ओले गिरे। बुधवार अचानक शाम को मौसम बदला तो लखनऊ, मैनपुरी, मथुरा, कासगंज, फिरोजाबाद में आंधी, बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे थे। आगरा में शाम को ठंडी हवाओं ने राहत पहुंचाई। मैनपुरी में आकाशीय गर्जना के साथ बौछारें पड़ी थी।

Weather Update
Weather Update

7 मई से एक बार फिर से राज्यों में पारा चढ़ेगा और लोगों को ‘लू’ का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। जबकि कल से एक बार फिर से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा और गर्मी बढ़ेगी।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। हालांकि आईएमडी ने ये भी कहा है कि अब से राज्यों में प्री मॉनसून एक्टिविटी भी देखने को मिलेगी जिससे कई राज्यों में आंधी-तूफान देखने को मिल सकता है।

संबंधित खबरें:

Weather Update: Delhi-NCR में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, पारा गिरने से ली राहत की सांस