Weather Update: Delhi-NCR में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ने की संभावना

अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवा चलेगी, जिसके बाद आगामी सप्ताह में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

0
443
weather update
weather update

Weather Update: दिल्‍ली- एनसीआर में धूप तेज होने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। राजधानी में रविवार की सुबह तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सूर्योदय सुबह 6.38 बजे और सूर्यास्‍त सांय 6.28 बजे होगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में धूप और तेज होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। बीते शनिवार को दिल्‍ली में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि हवा में नमी का स्तर 34 से 85 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटे में मौसम साफ रहने और धूप तेज होने की संभावना है।

gazia highway 13 march
Weather Update

Weather Update: एनसीआर में तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना

अगले दो दिनों में तेज रफ्तार से हवा चलेगी, जिसके बाद आगामी सप्ताह में अधिकतम पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। धूप खिलने के साथ 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम पारा 31 व न्यूनतम पारा 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। सेंट्रल पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 160 ठीकठाक, फरीदाबाद 166 ठीकठाक, गाजियाबाद 182, ठीकठाक, गुरुग्राम 122 और नोएडा का 137 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। वहीं हवा के अंदर बीते 24 घंटे में पीएम 10 का स्तर 168 व पीएम 2.5 का स्तर 70 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रिकॉर्ड किया गया।

उत्तराखंड में शुष्क मौसम, तापमान में बढ़ोतरी
उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पर पहुंच गया है। जोकि सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। मैदानों में तपिश बढ़ने के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा है। पहाड़ों में भी चिलचिलाती धूप से पसीने छूट रहे हैं।

पटना में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
बिहार की राजधानी पटना में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से तापमान में बदलाव की स्थिति है। सुबह के समय हल्की ठंड के बाद दोपहर तक धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में प्रदेश का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।

wheat 13
Wheat crop

गेहूं की फसल पकने को तैयार
पिछले तीन दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी का असर फसल पर भी पड़ रहा है। तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ गेहूं की फसल का भी रंग तेजी से बदल रहा है। रेतीली जमीन वाली गेहूं की फसल तेजी से पक रही है, जबकि दोमट मिट्टी वाली फसलों का रंग अब भी पूरी तरह से हरा है। जिस प्रकार से तापमान बढ़ रहा है इससे संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में सभी फसलें पक जाएगी।पंजाब के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को तापमान एक डिग्री सेल्सियस और बढ़कर 34 पर पहुंच जाएगा।

शहर और तापमान
शहर तापमान
दिल्‍ली 17.2
मुंबई 24
कोलकाता 21.8
चेन्‍नई 23.4
हैदराबाद 22.4

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here