Weather Update: कहीं प्री मॉनसून बारिश से तबाही, कहीं मॉनसून के लिए करना होगा अभी थोड़ा इंतजार

Weather Update: जून की शुरुआत के साथ ही अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है।आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार मॉनसून 07 जून तक केरल में दस्तक देगा। हालांकि 07 जून बीत चुका है, बावजूद इसके अभी तक मॉनसून की ट्री नहीं हुई।

0
22
Weather Update top news today
Weather Update

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार की सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई।मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सिअयस रहने की संभावना है।जहां एक ओर जून का एक हफ्ता बीतने के साथ ही लोगों को मॉनसून का बेसब्री से इंतजार है।इस बीच मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।अगले चार दिनों तक बिहार, पूर्वी झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हीटवेव की स्थिति रहेगी।

Weather News Barish today
Weather News

Weather Update: केरल में मॉनसून की एंट्री में देरी

Weather Update:जून की शुरुआत के साथ ही अब लोगों को मॉनसून का इंतजार है।आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार मॉनसून 07 जून तक केरल में दस्तक देगा। हालांकि 07 जून बीत चुका है, बावजूद इसके अभी तक मॉनसून की ट्री नहीं हुई। एक बार फिर मौसम विभाग ने मॉनसून की एंट्री को लेकर अपडेट दिया है।जानकारी के अनुसार अपडेट के मुताबिक, केरल में मॉनसून की एंट्री में 3 से 4 दिन की देरी है।मौसम विभाग की मानें तो अब केरल में मॉनसून की एंट्री 09 जून तक होगी।

Weather Update: बेमौसम बारिश बनी आफत

देश में कई जगह बेमौसम हुई बारिश से लोगों की दिक्क तें बढ़ गईं हैं। मई में दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 18 फीसदी से अधिक बारिश दर्ज की गई। उत्तोर आंतरिक कर्नाटक में 21 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई।जानकारी के अनुसार बारिश के चलते यहां के 21 जिलों में 10067 हेक्टेकयर में फैली फसलें बर्बाद हुई हैं। वहीं करीब 800 घरों को नुकसान पहुंचा। बारिश के चलते 30 लोगों की जान चली गई और 338 पशु भी मारे गए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here