Weather Update: Delhi-NCR में बढ़ने लगा तापमान, गर्मी का असर दिखना शुरू, घरों में चलने लगे पंखे

तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है।

0
312
Weather Update TV Tower
Weather Update TV Tower

तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। राजधानी दिल्‍ली में आज सुबह का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतर घरों में अब पंखे (Fans) चलने शुरू हो गए हैं। बढ़ते तापमान को देखकर ऐसा लग रहा है, कि अब कूलर (Cooler) भी ठंडक देना शुरू कर देंगे। दिल्ली में शनिवार को पारा 31 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच जाएगा।

Weather Update: कूलर मार्केट होने लगा गुलजार

दिल्‍ली-एनसीआर में बढ़ते तापमान के बीच पिछले 2 वर्ष से कमजोर हुए कूलर मार्केट ने अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्‍ली स्थित इंद्रलोक, पीतमपुरा, रोहिणी, पंजाबीबाग, कर्मपुरा, जखीरा, पटेल नगर, सरोजनी नगर, लाजपत नगर आदि में कूलर मार्केट अब गुलजार होने शुरू हो गए हैं। यहां के

फुटपाथ से लेकर दुकानें कूलरों से सज गई हैं। यहां के कारोबारियों का कहना है, कि इस साल उन्‍हें उम्‍मीद है, कि व्‍यवसाय पटरी पर लौटना शुरू हो जाएगा। यही हाल कमोबेश नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बाजारों का भी है।

cooler 15 march
cooler Market

Weather Update: तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार इस माह तापमान में करीब 35 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। देश के उत्‍तरी एक सप्ताह तक उत्तरी पहाड़ों पर कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव नहीं होगा। इसके चलते दिल्ली में किसी वेदर एक्टिविटी की उम्मीद नहीं है। इसी वजह से यहां का तापमान बढ़ रहा है। 20 मार्च तक मौसम शुष्‍क रहने की संभावना है।

उत्‍तर प्रदेश में तेज होगा पारा
राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, जौनपुर, गोरखपुर और कुशीनगर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। गाजीपुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस और फैजाबाद में 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान वाराणसी 32.8 डिग्री सेल्सियस, प्रयागराज में 32.6 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 32.5 डिग्री सेल्सियस और सुल्तानपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लखनऊ में तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। यहां धूप तेज रहेगी, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

आज का तापमान
शहर तापमान
दिल्‍ली 19.8
मुंबई 24.6
कोलकाता 22.4
चेन्‍नई 24.4
अहमदाबाद 24.4
पुणे 15.8

विस्‍तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here