राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है।बीते शनिवार को लगातार उमस और गर्मी से लोग बेहाल रहे। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आज भी गर्मी परेशान करेगी। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।
राजधानी दिल्ली में रविवार यानी आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इस बार दिल्ली-एनसीआर में कम बारिश की वजह से सर्दियां देर से आने की संभावना है। जिस तरह बारिश का सूखा दिख रहा है, ऐसे में गर्मी से राहत मिलनी मुश्किल लग रही है।आईएमडी के अनुसार मानसून के दौरान दिल्ली के 9 में से 6 जिलों में बारिश 30 प्रतिशत से कम हुई है। दो जिलों उत्तर पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली में तो बारिश की कमी 60 प्रतिशत से भी ज्यादा रही है।
Weather Update: राजस्थान में तापमान बढ़ने से लोग परेशान
राजस्थान में सक्रिय मानसून का दौर लगभग खत्म हो चुका है। तेज बारिश की संभावना यहां नहीं है। यहां पिछले 3 दिनों से लगातार बढ़ती गर्मी से लोग बेहाल हैं। जयपुर में भी लोगों को सुबह गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। बीते शनिवार को यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले 24 घंटे में कोटा, उदयपुर, बारां और झालावाड़ जिलों में कुछ जगहों पर बारिश की उम्मीद है।
इसके अलावा पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। शनिवार को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। जोधपुर के लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
Weather Update: बिहार में बारिश की संभावना
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है।दरअसल मानसून का ट्रफ जैसलमेर, उदयपुर, जलगांव, रामागुंडम होते हुए पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र से गुजर रही है।
इसकी वजह से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।यहां बक्सर, पूर्वी चंपारण, सिवान, नवादा, लखीसराय, अरवल, सारण, सीतामढ़ी में बारिश की संभावना है।
संबंधित खबरें