Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से मौसम बेहतर है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और ठंडी हवाओं के चलते बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत के राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश का अनुमान है।जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है।अगले दो दिनों तक दिन के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे और लू एवं गर्मी से राहत रहेगी।

Weather Update: MP में प्री मानसून बारिश का आगाज

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में प्री-मानसून बारिश का आगाज बीते सोमवार से हो गया है। यहां के कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की आशंका है। वहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी भी होगी।पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर पहले, तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार 22 मई को पाकिस्तान की ओर से आ रहा एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगा।
इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन दोनों के परिणाम स्वरूप ही मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इसके प्रभाव से 23 मई से 26 मई तक तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, फिर दोबारा गर्मी बढ़ेगी। इस तरह गर्मी और बारिश का आना-जाना चलता रहेगा। करीब 20 जून के करीब प्रदेश में मानसून आएगा, तभी पूरी तरह गर्मी से राहत मिलेगी।
Weather Update: हरियाणा और पंजाब में तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना
हरियाणा और पंजाब में तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिल्ली से सटे यहां के जिले गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में अभी दो दिन मौसम सुहाना रहेगा। धूप में नरमी होने के कारण राहत मिलेगी। वहीं पंजाब, चंडीगढ़, सिरसा, रोहतक, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी समेत कई इलाकों में भी अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
यहां जानें आपके शहर में क्या रहेगा तापमान ?
शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
दिल्ली | 37 | 24 |
नोएडा | 36 | 26 |
फरीदाबाद | 35 | 25 |
मुंबई | 32 | 28 |
कोलकाता | 36 | 27 |
चेन्नई | 32 | 30 |
लखनऊ | 29 | 27 |
(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)
संबंधित खबरें
- Weather Update: बारिश और ठंडी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, कुछ दिनों तक मिली गर्मी से निजात
- Weather Update: Delhi-NCR में आंधी और बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट