Weather Update: Delhi-NCR में गर्मी से राहत मिलने के आसार कम, तपिश और गर्म हवाएं सताएंगी

Weather Update: इस समय दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार है।

0
292
weather Update
weather Update

Weather Update: गर्मी से अभी राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार चला गया है। दिनभर चली गर्म हवाओं से लोगों को काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा। इस समय दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार है।मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों तक राहत के आसार बेहद कम हैं।

Weather Update
Weather Update

Weather Update: मुंबई में Monsoon की एंट्री होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्व और पूर्व मध्य के कुछ हिस्सों में आगे बढ़कर मिजोरम, मणिपुर और नगालैंड के अधिकतर हिस्सों तक पहुंच चुका है। वहीं मुंबई में भी मानसून की जल्‍द ही एंट्री होने की संभावना है।आज राजधानी दिल्‍ली और एनसीआर में पारा 47 डिग्री पार जाने की संभावना है।

Weather Update: दिल्‍ली-एनसीआर में गहराया जलसंकट

weather Update
weather Update

भीषण गर्मी के बीच दिल्‍ली-एनसीआर में गहराए जलसंकट ने सभी की परेशानियां और भी अधिक बढ़ा दी हैं। पूर्वी दिल्‍ली, मयूर विहार, करावलनगर, तिमारपुर, नांगलोई, नजफगढ़ समेत दिल्‍ली के कई ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों को जल बोर्ड के टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। वहीं गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा के कुछ इलाकों में भी पेयजल संकट गहरा गया है।गर्मियों में पारा बढ़ने के साथ पेयजल किल्‍लत ने सभी की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं।

Weather Update: राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां 47 डिग्री सेल्सियस की झुलसाने वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते के अंत यानी 10 जून के बाद तक प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। वहीं यहां के 12 जिलों के लिए आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हनुमानगढ़, गंगानगर और झुंझुनूं बेल्ट में तेज गर्मी के साथ धूलभरी हवाएं चल सकती हैं।

यहां जानिये आपके शहर का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्‍यूनतम तापमान
दिल्‍ली4331
नोएडा4233
फरीदाबाद43  34
मुंबई32   30
कोलकाता36   29
चेन्‍नई38    29
लखनऊ4229

(नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में दिया गया है)

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here