Weather Update: Delhi-NCR का मौसम हुआ साफ, AQI की स्थिति पहले से बेहतर

0
345
Weather Update
Weather Update

Weather Update: मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कल हुई बारिश (Rain)और ओलावृ‍ष्टि (Hailstrom) के बाद मौसम बदल गया है। रविवार को सुबह की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई, लेकिन ठंडी हवाओं (Cold Winds) ने थोड़ा परेशान किया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 3 मार्च तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं का सिलसिला अभी जारी रहेगा। रविवार को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 49 मिनट और सूर्यास्त सायं 6 बजकर 20 मिनट पर होगा। बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं यहां की आबोहवा भी पहले से साफ हो गई।

Noida weather 23 feb
Weather update

Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में भारत के उत्तर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की और मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू- कश्‍मीर और उससे सटे लद्दाख के हिस्सों पर देखने को मिला। ऐसे में यहां बारिश के बाद तापमान में करीब 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है। वहीं उच्च हिमालय के इलाकों में हिमपात (Snowfall) से जनजीवन अस्त व्यवस्त हुआ है। कुमांऊ के मुनस्‍यारी, डीडीहाट और अल्‍मोड़ा में बर्फबारी के बाद तापमान और गिर गया।

Weather Update: राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का असर

राजस्थान और उसके ऊपरी इलाकों में चक्रवाती हवाओं का असर रहेगा। ऐसे में यहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंडी हवाएं और तेज होने की संभावना है। राजस्थान के जयपुर, सवाई माधोपुर, सीकर, चोमू समेत कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ेगी। रात के समय तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

किसानों की चिंता बढ़ी
लगातार हो रहे मौसम में बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। दरअसल, इस समय खेतों में गेहूं, चना, जौ, अरहर और मसूर की फसल तैयार खड़ीहै। वहीं असमय हो रही बारिश और ओलावृ‍ष्टि से उन्‍हें काफी नुकसान होने की उम्मीद है। उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत के किसानों का कहना है, कि बीते शनिवार को हुई बारिश और ओलों से उनकी फसल को क्षति हुई है।

hail 27 feb
Weather Update

शहरों में तापमान

शहर अधिकतम तापमान

दिल्‍ली 13.8 डिग्री सेल्सियस

मुंबई 21 डिग्री सेल्सियस

कोलकाता 20 डिग्री सेल्सियस

चेन्‍नई 23 डिग्री सेल्सियस

हैदराबाद 20 डिग्री सेल्सियस

बेंगलुरु 19 डिग्री सेल्सियस

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here