Horoscope and Panchang: मिथुन राशि के जातक अपने स्‍वास्‍थ्‍य का रखें ध्‍यान

0
358
horoscope and Panchang
horoscope and Panchang

Horoscope and Panchang: आज 27 फरवरी, 2022 रविवार फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है। आज विक्रम संवत 2078, आनंद, शक सम्वत 1943, प्लव पूर्णिमांत है। आज एकादशी (Ekadashi) तिथि 08:12 बजे सुबह तक, उसके बाद द्वादशी तिथि 05:43 बजे शाम तक रहेगी। उसके उपरांत त्रयोदशी तिथि होगी। नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 08:48 बजे सुबह तक उपरांत उत्तराषाढ़ा रहेगा। व्यातीपात योग 05:38 बजे सायं तक, उसके बाद वरीयान योग। आज राहूकाल का समय सायं 4:58 बजे से लेकर 06:25 बजे तक रहेगा। चन्द्रमा धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा। आज का राशिफल (Rashiphal) सभी के लिए ठीकठाक है, लेकिन मिथुन राशि के जातकों को अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखने की सख्‍त जरूरत है।

panch 27 feb
Horoscope and Panchang

Horoscope: जानिये अपना राशिफल

मेष: आज का दिन आपका भविष्‍यफल (Prediction) बेहतर है। अपनों के साथ बिताना पसंद करेंगे। अपने मन की बात बड़े भाई-बहनों के साथ साझा कर सकते हैं। आप भविष्य को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय करने का विचार बनायेंगे। कारोबार में बड़े ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतिष्ठित लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। वैवाहिक जीवन काफी सुखद रहेगा। आज आप घरेलू कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं।
वृषभ: आपकी दिनचर्या थोड़ी अव्यवस्थित हो सकती है। दिखावे की प्रवृत्ति से बचने की कोशिश करें। दूसरों के सामने अपनी छवि को लेकर चिंता अधिक रहेगी। विरोधी आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल लापरवाह न रहें। जल का पर्याप्त मात्रा में सेवन करें।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज अपने स्‍वास्‍थ्‍य का खास ध्‍यान रखने की जरूरत है। धन के मामलों को लेकर आपको समस्या हो सकती है। पारिवारिक सुख का भरपूर आनन्द लेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। शाम के समय आपके कुछ काम अटकने की आशंका है।

कर्क: अचल सम्पत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। व्यापारियों को पैसा उधार देने से बचना चाहिये। अपने पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में मनमानी भरे रवैये के कारण नुकसान हो सकता है। दोपहर के बाद स्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अपने काम के अलावा दूसरे कार्यों में ज्यादा फोकस कर सकते हैं।
सिंह:बेवजह दूसरे लोगों से सलाह न लें। प्रेमी जन को उपहार दे सकते हैं। मनोरंजन में आप काफी धन खर्च करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में आप बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। गृहस्थ जीवन में सावधानी रखें। आप मानसिक शां‍ति के लिए चंद्रमा के उपाय कर सकते हैं। देवी दुर्गा जी के नामों का स्‍मरण करें।

Shakti Goddess Durgag
Devi Durga G

Horoscope: कन्‍या:साझेदारी वाले व्यवसाय में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज आपको हर हाल मेंअनावश्यक खर्चों से आपको बचना चाहिये। क्रोध और आवेश में आने के बजाय शान्तिपूर्ण तरीके से काम करें। कंसल्टेंसी से जुड़े कार्यों में आपको लाभ होगा। फोन पर पुराने मित्रों से चर्चा हो सकती है।
तुला: अपने आत्मविश्वास के बलबूते उलझे मामलों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आज पूरा दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रेरणा लेंगे।
वृश्चिक:साझेदारी वाले व्यवसाय में पारदर्शिता रखें। कमीशन से जुड़े कारोबार में लाभ होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की आय बढ़ सकती है। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का विशेषतौर पर ध्‍यान रखें।
धनु: कोई पुराना कार्य पूरा करने पर फोकस रहेगा। कार्यालय में लोगों के ऊपर काम का दबाव कम होगा। जॉब को लेकर स्थान-परिवर्तन हो सकता है। घरेलू कार्यों में आज आप व्यस्त रहेंगे। महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें। दिन की शुरुआत बहुत अच्‍छी रहेगी। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है।
मकर:जिद्दी स्वभाव के कारण आपके नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। अपशब्दों का प्रयोग न करें। कारोबार में कठिनाई होगी। शाम के समय आपका कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। अपनी गलत आदतों को सुधारने का प्रयास करें।
कुंभ:घर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। किसी दोस्‍त से उपहार की प्राप्ति होने से मन खुश रहेगा। घरेलू सामान पर पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
मीन:राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।किसी कारोबार और व्यापार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। विरोधियों पर ज्यादा विश्वास न करें। जितना हो सके गोसेवा और पूजन करें।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here