Cyclone Biporjoy: अगले 36 घंटों में और भी खतरनाक हो सकता है चक्रवात बिपरजॉय!

Cyclone Biporjoy: आईएमडी के अनुसार, अगले 36 घंटों में ये चक्रवाती तूफान और गंभीर रूप धारण कर सकता है। बिपरजॉय के अगले दो दिनों में उत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है।

0
9
Cyclone Biporjoy news update
Cyclone Biporjoy

Cyclone Biporjoy: हाल में आए मोचा तूफान के बाद अब चक्रवात बिपरजॉय का डर लोगों को सता रहा है। जानकारी के अनुसार तटीय इलाकों में बिपरजॉय बड़ी ही तेजी के साथ चक्रवाती तूफान में बदल गया है।मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात बिपरजॉय अगले 36 घंटों में और तेज होने वाला है।ताजा जानकारी के मुताबिक अगले 2 दिनों में इस तूफान के उत्तर- उत्तरपश्चिमी तट के और करीब आने का पूर्वानुमान है।

आईएमडी के अनुसार, अगले 36 घंटों में ये चक्रवाती तूफान और गंभीर रूप धारण कर सकता है। बिपरजॉय के अगले दो दिनों में उत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है। इससे पहले ये चक्रवाती तूफान पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्व अरब सागर के ऊपर बना था। चक्रवाती तूफान केरल के मानसून पर भी असर डाल रहा है, जिससे मानसून की रफ्तार लगातार धीमी पड़ी है।भारत समेत पाकिस्तान, ईरान, ओमान और अरब सागर से सटे देशों पर भी इसके असर की आशंका जताई है।

WhatsApp Image 2023 06 08 at 12.52.39

Cyclone Biporjoy:  ‘बिपारजॉय’ नाम का अर्थ और किसने दिया ये नाम रखने का सुझाव

Cyclone Biporjoy: गौरतलब है कि अरब सागर में साल के पहले प्री मानसून तूफान का नाम ‘बिपारजॉय’ रखने का सुझाव बांग्लादेश ने दिया है। जानकारी के अनुसार बिपारजॉय का अर्थ है ‘विपत्ति’ या ‘आपदा’ (biporjoy disaster)। कथित तौर पर, इस नाम को 2020 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) देशों ने अपनाया था। इसमें बंगाल की खाड़ी और अरब सागर सहित उत्तरी हिंद महासागर के ऊपर बनने वाले सभी उष्णकटिबंधीय चक्रवात भी शामिल हैं, क्योंकि क्षेत्रीय नियमों के आधार पर चक्रवातों का नाम रखा जाता है।

Cyclone Biporjoy: मालूम हो कि WMO और संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (ESCAP) के सदस्य देशों में चक्रवात के नामकरण की प्रणाली है। WMO के अनुसार, अटलांटिक और दक्षिणी गोलार्ध (हिंद महासागर और दक्षिण प्रशांत) में, उष्णकटिबंधीय चक्रवातों को वर्णानुक्रम में नाम मिलते हैं। इनके नाम महिलाओं और पुरुषों के नाम पर रखे जाते हैं, जबकि उत्तरी हिंद महासागर के देशों में चक्रवात के नामों को वर्णानुक्रम में सूचीबद्ध किया जाता है और ये लिंग-तटस्थ होते हैं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here