Viral Video: आपने हॉलीवुड में समुद्री जीवों के हमले पर बनी कई फिल्में तो जरूर देखी होंगी। शार्क अटैक, जुरासिक शार्क, 47 Meters Down आदि तमाम फिल्में हैं, जिसमें विशाल शार्क लोगों पर हमला करती है। मगर उन फिल्मों की तरह हकीकत में लोगों की जान लेते हुए आपने शायद ही किसी समुद्री जीव को देखा हो? लेकिन हम आपको एक ऐसे जीव का वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर पलभर के लिए आपकी सांसें थम जाएंगी।
दुनिया के सबसे विशालकाय जीवों में से एक व्लेह मछली को तो आप सभी जानते ही हैं। व्हेल की भी कई प्रजातियां हैं, जिसमें ब्लू व्हेल (Blue Whale) सबसे विशालकाय होती है। इनका आकार इतना बड़ा होता है कि हाथी भी इनके आगे छोटा नजर आता है। सोशल मीडिया पर ब्लू व्हेल का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को देख यूजर्स काफी हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र में कई सारी बोट चल रही हैं। तभी अचानक से पानी से व्लेह निकलती है और बोट पर कूद पड़ती है। बोट पर व्हेल के कूदते ही सभी डर जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो दूसरी बोट पर मौजूद एक शख्स ने बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद से ही काफी वायरल हो रहा है।
Viral Video: बोट के ऊपर अचानक से कूद पड़ी व्हेल
वीडियो में देखा जा सकता है कि व्हेल का इरादा हमला करने का नहीं है, बल्कि व्हेल समुद्र में तैर रही है और अचानक जब हो गोता मारती है तो समुद्र में चल रही बोट से टकरा जाती है। इस वीडियो को देखकर एक पल के लिए आप सहम जाएंगे, पर जैसे ही ये देखेंगे कि व्हेल के कूदने के बाद भी बोट चल रही है। इसे देख आप राहत की सांस लेंगे।

वायरल हो रहा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देख लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा कि ये उन लोगों की किस्मत है कि उनकी बोट को कुछ नहीं हुआ और वो बच गए।
यह भी पढ़े:
- तेरे इश्क में नाचेंगे… पर नाच रहे थे बाराती, अचानक घोड़ा भी लगा थिरकने; जानें फिर क्या हुआ?
- Viral Video: रोबोट के साथ बच्चा खेल रहा था शतरंज, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि टूट गई अंगुली…