Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। कई शानदार वीडियो ऐसी होती हैं जिन्हें आप देखकर खुशी से फूले नहीं समाते। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कबूतर का हैरतंगेज करतब नजर आ रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक कबूतर दाना चुगते- चुगते अचानक से ऐसी गुलाटी मारती है कि सब देख कर दंग रह गए। कबूतर की इस कलाबाजी से सभी हैरत में आ गए। वहीं, वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

Viral Video: ये पक्षी है खिलाड़ी
वीडियो में एक सफेद कबूतर अन्य कबूतरों के साथ दाना चुगता हुआ दिखाई दे रहा है। मगर अचानक कुछ ऐसा होता है जिसका अंदाजा किसी को नहीं होता। कबूतर एकदम से अपने पंख फड़फड़ाते हुए पटली मारता है। उसकी ये पलटी इतनी शानदार होती है कि मानों उसने करतबबाजी का प्रशिक्षण लिया हो। किसी सर्कस में जानवरों का करतब दिखाना तो आम बात है, लेकिन इस तरह एक कबूतर का करतब वाकई अनूठा और दिलचस्प है।
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर शेयर किया गया है। जिसे एक यूजर ने शेयर करते हुए कैप्शन दिया है Wow….. वीडियो के सोशल मीडिया पर आने का बाद से ही ये तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देख कबूतर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोग वीडियो पर काफी कमेंट्स भी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक हजारों बार देखा जा चुका है। ये सफेद रंग का कबूतर जिसके पंख पर नीले निशान हैं ये देखने में जितना खूबसूरत है उतनी ही शानदार है इसकी ये अदा, जिसमें ये बैकफ्लिप मार रहा है।
यह भी पढ़ें:
- Viral Video: बेंगलुरु के सुहाने मौसम से परेशान है ये शख्स, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे हंसी…
- Viral Video: आंखों पर नहीं होगा यकीन! गुफा से एक साथ निकले इतने चमगादड़ कि…
- Viral Video: जब नाव पर कूद पड़ी व्हेल, VIDEO देखकर आप भी रह जाएंगे दंग…