Viral News: घर के नीचे छिपा था खजाना, एक झटके में करोड़पति बने पति-पत्नी

किचन की फर्श में दबे थे 264 सोने के सिक्के

0
150
Viral News: प्रतीकात्मक सोने के सिक्के
Viral News: प्रतीकात्मक सोने के सिक्के

Viral News: जरा सोचिए, अगर आपको पता चल जाए कि आपके घर के नीचे सोने के सिक्के दबे हैं, तो आप क्या करेंगे? आमतौर पर आप उन सिक्कों को कैसे भी पाने की कोशिश करेंगे। उसके लिए आप अपने घर के उस जगह को खोदना भी शुरू कर देंगे, जहां वे सोने के सिक्के दबे हैं। बहरहाल, यहां एक ऐसा ही मामला सामने आया है। हालांकि, इस कपल को इस बात की बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी कि उनके किचन के नीचे दुर्लभ सोने के सिक्के दबे हैं। जब वे अपने घर की मरम्मत करा रहे थे तभी उन्हें दुर्लभ सोने के सिक्के मिले और वे करोड़पति बन गए।

Viral News: प्रतीकात्मक सोने के सिक्के
Viral News: प्रतीकात्मक सोने के सिक्के

Viral News: किचन की फर्श में दबे थे 264 सोने के सिक्के

बता दें कि मामला ब्रिटेन के यॉर्कशायर का है। 3 साल पहले एलरबी गांव में रहने वाले कपल ने अपने घर की मरम्मत कराई। जब वे किचन की फर्श की मरम्मत करा रहे थे तब उन्हें लगभग 264 दुर्लभ सोने की सिक्के मिले। बताया गया कि वे सिक्के किंग जेम्स प्रथम के शासन काल के थे। उन सिक्कों को कपल ने हाल ही में नीलाम किया है। मिली जानकारी के अनुसार, नीलामी में कपल को उन सिक्कों के लिए 6 करोड़ 92 लाख रुपये मिले हैं। अब वह कपल करोड़पति बन गया है। एक रिपोर्ट की मानें, तो जोसेफ फर्नल और उनकी पत्नी सारा मैस्टर 18वीं सदी के बने एक घर में रह रहे थे। साल 2019 में जब वे अपने किचन की मरम्मत करा रहे थे, तब उन्हे 264 सोने के सिक्के मिले थे।

400 साल से भी अधिक समय के पुराने थे सिक्के

मिली जानकारी के अनुसार, वे सिक्के 400 साल से भी अधिक समय के पुराने थे। हालांकि कपल एक ताकतवर परिवार से ताल्लुक रखता है। बताया गया कि उसके परिवार का एक सदस्य सांसद भी रह चुका है। कपल ने उन सिक्कों को लंदन में एक नीलामीकर्ता को लगभग 7 करोड़ में नीलाम किया। जोसेफ फर्नल और उनकी पत्नी सारा मैस्टर ने बताया कि उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि वे सिक्के इतने कीमती थे। एक विशेषज्ञ ने बताया कि वे सिक्के काफी पुराने और दुर्लभ थे। इसलिए वे अधिक रुपयों में नीलाम हुए।

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली में 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट और कई शॉप्स, उपराज्यपाल का आदेश

ISI के ‘ऑपरेशन विषकन्या’ का शिकार हुआ सेना भवन का कर्मचारी, हनीट्रैप में फंसकर बना पाक का जासूस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here