Noida की गालीबाज महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Society का गेट खुलने में हुई देरी पर खोया आपा, गार्ड के साथ की अभद्रता

उत्तर प्रदेश के नोएडा में गार्ड से गाली गलौच करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गालीबाज महिला का नाम भव्या रॉय है और वह पेशे से वकील है। पुलिस ने गालीबाज महिला के खिलाफ IPC की धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

0
893
Noida
Noida की गालीबाज महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, की थी गार्ड के साथ अभद्रता

Noida: गालीबाज श्रीकांत त्यागी के वीडियो के बाद अब नोएडा से गालीबाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां वीडियो में एक महिला गार्ड के साथ गाली गलौज करती नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस दौरान महिला ने गार्ड के साथ धक्का-मुक्की भी की। वीडियो में गार्ड महिला से ऐसा ना करने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है। ये मामला नोएडा के सेक्टर 126 में स्थित जेपी सोसायटी का बताया जा रहा है।

Noida
Noida की गालीबाज महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Noida: गालीबाज महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा में गार्ड से गालीगलौच करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गालीबाज महिला का नाम भव्या रॉय है और वह पेशे से वकील है। पुलिस ने गालीबाज महिला के खिलाफ IPC की धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि महिला के सोसायटी के गेट पर पहुंचने पर तो गार्ड द्वारा गेट खोलने में देरी हो गई। इस बात से नाराज महिला ने जमकर तमाशा किया। कार से निकलकर पहले गार्ड को गंदी गंदी गालियां और इशारे किए। उसके बाद गार्ड का कॉलर पकड़कर उसके साथ धक्का मुक्की भी की। इस दौरान अन्य गार्ड महिला से शांत होने की अपील करते रहे लेकिन महिला ने किसी की नहीं सुनी। इस पुरी घटना का वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

संबंधित खबरें…

‘गालीबाज’ नेता Shrikant Tyagi की जमानत याचिका खारिज, ऐसे हुई थी गिरफ्तारी

नोएडा में Shrikant Tyagi के समर्थन में महापंचायत, बढ़ाई गई BJP सांसद महेश शर्मा के आवास की सुरक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here