Viral Video: बेंगलुरु के सुहाने मौसम से परेशान है ये शख्स, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे हंसी…

0
244
Viral Video: बैंगलोर के सुहाने मौसम से परेशान है ये शख्स, वजह जानकर रोक नहीं पाएंगे हंसी

Viral Video: यूं तो सुहाना मौसम हर किसी को पसंद होता है, लेकिन इसकी तारीफ करने की बात करें तो इसमें बेंगलुरु के लोगों को कोई नहीं हरा सकता है। देश में हर तरफ मानसून की शुरूआत हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स में बेंगलुरु के इस सुहाने मौसम को लेकर अपनी परेशानी बताई है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

देखें ये Viral Video

ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे इस शख्स को बेंगलुरु के सुहाने मौसम से परेशानी हो रही है। इस मजेदार वीडियो में वह मौसम का मजाक उड़ाते हैं और बुरी ट्रैफिक स्थितियों पर तंज कर रहा है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, “मेरेकु बेंगलुरु बहुत पसंद, छुपी उंगली करूं, कुछ भी नक्को समझो। बुरा लगे तो ऊपर देखो.. मौसम कितना अच्छा है!”

mm

अब तक इस Viral Video को 23 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक और कमेंट किया है। कई लोगों ने कमेंट कर कहा कि वो इस स्थिति को समझ सकते हैं, वो इस परेशानी में यूजर के साथ है। कई लोगों ने यह भी बताया कि बेंगलुरु में मौसम की स्थिति बिजी ऑफिस टाइम के दौरान यातायात में 2 घंटे के लंबे इंतजार करने की वजह से बिल्कुल सही नहीं है।

संबंधित खबरें:

व्हीलचेयर पर बैठकर Zomato Boy ने किया ऑर्डर डिलीवर, लोगों में भर दी हिम्मत; देखें Viral Video

तेरे इश्क में नाचेंगे… पर नाच रहे थे बाराती, अचानक घोड़ा भी लगा थिरकने; जानें फिर क्या हुआ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here