Ajab Gajab News: कबूतर को निपटाने वाली थी बिल्ली, मन बदला तो कर लिया Kiss; देखें वायरल VIDEO

Cat Pigeon Love Video: वीडियो को ट्विटर पर फिगेन नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स का कहना है कि बिल्ली शायद शाकाहारी है।

0
217
Ajab Gajab News
Ajab Gajab News

Ajab Gajab News: प्यार पर सिर्फ इंसानों का कॉपीराइट नहीं है। जानवर, पक्षी और अन्य जीव भी प्यार करते हैं। जानवरों के अंदर भी कई बार दूसरे जीव आदि को लेकर प्यार देखा जाता है। आजकल इंटरनेट पर कई अजीबो गरीब वीडियो जमकर वायरल होते रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक प्रजाति का जानवर दूसरे प्रजाति के जानवर से प्रेम करता दिखाई दे रहा है।

दरअसल, इस वीडियो क्लिप की शुरुआत में देख सकते हैं कि सफेद रंग का एक कबूतर छत पर बैठा है। पास ही एक चितकबरी बिल्ली मौजूद है, जो घात लगाकर बैठी है। वह दबे पांव धीरे-धीरे कबूतर की ओर बढ़ती है। लेकिन जैसे ही उसके करीब पहुंचती है, तो बिल्ली का मन बदल जाता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखकर किसी को भी मजा आ जाएगा। देखें- VIDEO

https://twitter.com/TheFigen/status/1545036370187497473

Ajab Gajab News: बिल्ली ने कबूतर को किया किस

यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे बिल्ली सरेआम कबूतर को किस कर रही है। एक कबूतर छत पर बैठा हुआ है। इस दौरान वहां पर एक बिल्ली आती है। पहले तो वह बिल्ली कबूतर पर घाट लगाती है। इसके बाद पास जाकर उसे बड़े ही प्यार से Kiss कर लेती है।

download 31 3
Ajab Gajab News

हममें से कई लोगों ने देखा होगा कि बिल्ली पक्षियों का शिकार कर लेती है। लेकिन जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि बिल्ली छत पर बैठे कबूतर का शिकार नहीं बल्कि उससे प्यार करती है। इस दौरान कबूतर भी उसे देख लेता है, लेकिन वह उड़ता नहीं है और वहीं बैठा रहता है।

शायद शाकाहारी है बिल्ली

वीडियो को ट्विटर पर फिगेन नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हैं। इस वीडियो पर कुछ यूजर्स का कहना है कि बिल्ली शायद शाकाहारी है। वहीं एक यूजर ने कहा कि बिल्ली एक कबूतर के प्यार में घायल हो गई है। वहीं कबूतर की दिलेरी देखकर लोग उसकी भी जमकर सराहना कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here