Viral Video: Childrens Day पर Chhattisgarh के Dantewada से आया प्यारा वीडियो, देखें बच्चों का आदिवासी नृत्य

0
468
Viral Video:
Viral Video:

Viral Video: बाल दिवस (Childrens Day) पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Pandit Jawaharlal Nehru) का जन्मदिन बाल दिवस को समर्पित है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से प्यार था। इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाा नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था।

बाल दिवस के मौके पर देशभर से कई तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें बच्चे नेहरू के अवतार में नजर आ रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छोट- छोटे प्यारे से बच्चे छत्तीसगढ़  का पारंपरिक नृत्य करते हुए दिख रहे हैं।

देखें वीडियो

वीडियो को IAS Officer प्रियंका शुक्ला ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हमारे अंदर के बच्चे को बाल दिवस की ढेरो शुभकामनाएं। वीडियो छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा से है।

बच्चों का यह वीडियो इतना प्यारा लग रहा है कि कोई भी मोहित हो जाएगा। प्यारे से बच्चे ढोल की आवाज को मुह से निकालते हुए नृत्य कर रहे हैं। गले में वहां का पारंपरिि ढोल टंगा हुआ है। मस्ती में बच्चे झूम रहे हैं।

यह भी पढें:

Viral Video: दूल्हा ने अपनी शादी में दूल्हन के साथ किया शानदार डांस, तेजी से हो रहा वायरल, आप भी देखें

Flight के क्रू ने भोजपुरी में किया यात्रियों का स्वागत, लोग हुए चकित, VIDEO वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here