Tag: TMC
Mukhtar Abbas Naqvi का तंज, ‘एक तरफ त्रिमूर्ति कांग्रेस, दूसरी तरफ...
केंद्रीय मंत्री Mukhtar Abbas Naqvi ने कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच चल रही रार पर चुटकी ली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष का चौधरी बनने के लिए कांग्रेस और टीएमसी के बीच मुकाबला है। उन्होंने एक बयान में कहा कि कांग्रेस-कांग्रेस में हिट एंड रन केस का खेल हो रहा है। एक तरफ त्रिमूर्ति कांग्रेस है और दूसरी तरफ तृणमूल कांग्रेस है। इसका कारण केवल एक है कि विपक्ष का चौधरी कौन है। इससे ज्यादा ये कुछ नहीं है।
Prashant Kishor बोले- Congress 10 साल में 90 प्रतिशत चुनाव हारी,...
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) का कहना है कि कांग्रेस (Congress) का नेतृत्व करना किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 10 सालों में 90 प्रतिशत चुनाव हारी है। ऐसे में विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा इसका फैसला लोकतांत्रिक तरीके से होना चाहिए।
BJP ने Mamata Banerjee पर बोला हमला, राष्ट्रगान के अपमान का...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रगान का अपमान करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर निशाना साधा है। बुधवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रगान गाते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने इसे पूरा नहीं किया और बीच में ही बैठ गईं। पश्चिम बंगाल भाजपा इकाई ने ट्वीट किया, “ममता बनर्जी पहले बैठी थीं, फिर खड़ी हुईं और भारत के राष्ट्रगान को आधा में ही गाना छोड़ दिया। आज, एक मुख्यमंत्री के रूप में, उन्होंने बंगाल की संस्कृति, राष्ट्रगान, देश और गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान किया है!''
Mamata Banerjee और Sharad Pawar की संयुक्त PC, टीएमसी नेता ने...
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 2024 आम चुनाव में यूपीए गठबंधन की अटकलों को खारिज कर दिया है। वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंची थीं।
Parliament Winter Session: प्रियंका चतुर्वेदी सहित Congress, TMC और Shiv Sena...
Parliament Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र हंगामेदार होने की संभावना है। हंगामों की वजह से सोमवार को 12 सांसदों को पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया। जिन सांसदों को निलंबित किया गया है उनके नाम हैं,एलाराम करीम - सीपीएम, फूलो देवी नेताम, छाया वर्मा, आर बोरा, राजमणि पटेल, सैयद नासिर हुसैन, अखिलेश प्रसाद सिंह - कांग्रेस (Congress), बिनॉय विश्वम - सीपीआई (CPI) डोला सेन और शांता छेत्री - टीएमसी, प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) और अनिल देसाई।
संसद सत्र से पहले Modi Government ने बुलाई All-Party Meeting, Congress...
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले Modi government ने संसद को सुचारू रूप से चलाने के लिए All-Party Meeting बुलाई। इस बैठक में प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस सहित तमाम दलों ने शिरकत की लेकिन AAP ने इस बैठक का बहिष्कार किया। संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी की ओर से बुलाई गई इस बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच आने वाले संसद सत्र में रखे जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर खुल कर चर्चा हुई।
BLOG: अगर लोकतंत्र बचाने के लिए आप Mamta Banerjee के साथ...
TMC तेजी से AITMC बनती जा रही है। गोवा से लेकर मेघालय तक कांग्रेस और अन्य पार्टी से नेता टीएमसी में शामिल हो रहे हैं। आज ही मेघालय (Meghalaya) के पूर्व सीएम मुकुल संगमा लगभग 1 दर्जन विधायकों के साथ टीएमसी में शामिल हो गए। भाजपा के पूर्व सांसद और कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद (Kirti Azad), जदयू नेता पवन वर्मा ये कुछ नाम हैं जिन्होंने पिछले 1-2 दिनों में टीएमसी का दामन थामा है।
Meghalaya के पूर्व सीएम मुकुल संगमा समेत कांग्रेस के 12 विधायक...
Meghalaya के पूर्व सीएम मुकुल संगमा का कहना है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के साथ विलय करने का फैसला किया है। मुकुल संगमा ने आज मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "कांग्रेस देश में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने में विफल रही है।"
BJP नेता Subramanian Swamy ने Mamata Banerjee से की मुलाकात, गर्म...
BJP नेता Subramanian Swamy ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद, स्वामी ने उनके तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के सवालों के जवाब में कहा, “मैं पहले से ही उनके (ममता) साथ था। मुझे पार्टी में शामिल होने की कोई जरूरत नहीं है।" यह बैठक टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हुई।
Congress नेता Kirti Azad तृणमूल कांग्रेस में शामिल
Congress नेता कीर्ति आजाद आज दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने इस मौके पर कहा, ''मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में मैं देश के विकास के लिए काम करूंगा। आज देश में उनके जैसे व्यक्तित्व की जरूरत है जो देश को सही दिशा दे सके।''











