Home Tags Team India

Tag: Team India

Sourav Ganguly को ICC की क्रिकेट समिति का अध्यक्ष किया गया...

0
BCCI अध्यक्ष Sourav Ganguly को ICC की क्रिकेट समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आईसीसी के गनर्निंग बॉडी ने बुधवार 17 नवंबर को इसकी पुष्टि की। गांगुली अपने पूर्व भारतीय साथी अनिल कुंबले की जगह लेंगे, जिन्होंने 2012 में नियुक्त होने के बाद अधिकतम तीन, तीन और तीन साल के टर्म में काम किया है। अनिल कुंबले ने 9 साल तक इस पद को संभाला।

T20 Series : India का सामना New Zealand से, ऐसी हो...

0
T20 World Cup खत्म होने के बाद New Zealand की टीम India के दौरे पर आई है। इस दौरे पर न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की टी20 सीरीज और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टी20 का पहला मुकाबला आज 17 अक्टूबर को जयपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम इस मैच से नए युग की शुरुआत करने जा रही हैं।

Cricket News Updates: Kohli के रेस्टोरेंट में LGBTQ+ की नो एंट्री,...

0
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के वन8 कम्यून रेस्टोरेंट पर LGBTQ+ समुदाय के लोगों को एंट्री नहीं देने का आरोप लगा है। 'यस, वी एक्जिस्ट' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट में यह दावा किया गया है। इसमें कहा गया, 'LGBTQ+ मेहमानों को विराट कोहली के रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है। कोहली पुणे, दिल्ली और कोलकाता में वन8 कम्यून नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। उनकी जोमेटो लिस्टिंग में बताया गया है कि स्टैग के लिए रेस्टोरेंट में एंट्री नहीं है'।'

Hardik Pandya ने कहा- घड़ियां की कीमतों को लेकर उड़ाई गई...

0
T20 World Cup 2021 में Team India का सफर सुपर 12 राउंड में ही समाप्त हो गया है। इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा सवाल Hardik Pandya पर उठाए जा रहे थे। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद हार्दिक एक बार फिर सुर्खियों में है। दुबई से इंडिया लौटने के बाद हार्दिक की घड़ियां को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया। बताया जा रहा है कि इनकी कीमत 5 करोड़ है और पंड्या के पास न तो इनके बिल थे और न ही उन्होंने अपने सामान में इनका जिक्र किया था। विवाद बढ़ने पर पंड्या ने खुद इस पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि घड़ियों से जुड़े दस्तावेज उन्होंने कस्टम को सौंप दिए हैं और इनकी कीमत 5 करोड़ नहीं, बल्कि 1.5 करोड़ है।

भारतीय क्रिकेट में कोच Rahul Dravid और कप्तान Rohit Sharma ने...

0
T20 World Cup 2021 में भारतीय टीम का सफर सुपर 12 राउंड में ही समाप्त हो गया और उसी के साथ कोहली और शास्त्री युग का अंत भी हो गया। हेड कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो गया और विराट कोहली ने खुद कप्तानी छोड़ दी। अब हेड कोच Rahul Dravid को बनाया गया है। वहीं Rohit Sharma को टी20 का कप्तान बनाया गया। इन दोनों के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में नए युग की शुरुआत हुई है।

New Zealand के कप्तान Kane Williamson को भारत के खिलाफ टी20...

0
New Zealand के कप्तान Kane Williamson भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। केन विलियमसन के अनुपस्थिति में टिम साउदी न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं केन विलियमसन के बाहर होने के बाद बड़ी वजह निकल कर सामने आ रही है कि वो टेस्ट सीरीज पर ध्यान देना चाहते है। इसी वजह से उन्होंने अपना नाम टी20 सीरीज से वापस से लिया। इस टीम में इस टीम में पहले ही ट्रेंट बोल्ट और कॉलिन डी ग्रैंडहोम को आराम दिया गया है।

Bollywood Actor का बड़ा आरोप, कहा- ”भारत के सभी क्रिकेटर Spot...

0
Bollywood Actor और डायरेक्टर KRK अक्सर विवादों में रहते हैं। Social Media Platforms पर भी वो किसी न किसी के साथ उलझते रहते हैं। अब केआरके ने Team India के Cricketers पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट करते हुए केआरके ने कहा कि ''भारत में सभी क्रिकेटर स्पॉट फिक्सर (नॉट मैच फिक्सर) हैं। वे सब भ्रष्ट हैं। इसे लिए कोई ट्रॉफी नहीं जीत पाए। पहले ही बिक जाते हैं।'' बता दें कि हाल ही में संपन्‍न हुए T20 वर्ल्ड कप में Team India ने उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया। टीम इंडिया की पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से करारी हार हुई जिस के कारण टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल से पहले ही बाहर हो गई।

Sachin Tendulkar का दूसरा प्यार है अटूट, शादी के बाद भी...

0
Sachin Tendulkar को कौन नही जानता होगा। गॉड ऑफ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के ग्राउंड में कौन सा ऐसा रिकॉर्ड है जो अपने नाम नहीं किया है। सचिन तेंदुलकर ने 16 नवंबर 2013 को सभी अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट से संन्यास ले लिए थे। 24 साल के लंबे क्रिकेट करियर के दौरान शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड होगा जो सचिन तेंदुलकर से अछूता रह गया होगा। सचिन ने वो सब कुछ हासिल किए जिसके वो हकदार थे। सचिन तेंदुलकर की कहानी लगभग सभी को पता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सचिन अपना दूसरा प्यार किसे कहते है। सचिन तेंदुलकर कहते है कि मेरा पहला प्यार क्रिकेट है। क्रिकेट के बाद सचिन का दूसरा प्यार संगीत बन गया और यह अभी तक जारी है।

Cricket News Updates: कानपुर में Team India का मैच देखने के...

0
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 25 नवंबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने कोरोना गाइडलाइन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन को जारी की है। BCCI ने साफ किया है कि वैक्सीन की दोनों डोज लगाने वालों को ही मैच देखने की इजाजत मिलेगी। इतना ही नहीं, ग्रीन पार्क में दाखिल होने के लिए 48 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट को भी अनिवार्य किया गया है।

ICC ने T20 World Cup ‘टीम ऑफ द टूर्नामेंट’ का किया...

0
T20 World Cup 2021 का फाइनल खत्म होने के बाद ICC ने टी20 विश्व कप की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का एलान किया गया। इस टीम में कोई भारतीय खिलाड़ी को नहीं शामिल किया गया। पाकिस्तान से हार झेलने के बाद भारतीय टीम को न्यूजीलैंड से भी हार का सामना करना पड़ा। आईसीसी ने अपनी टीम चुनते हुए इस बार भारतीय खिलाड़ी को तबज्जों नहीं दी।