Home Tags Records

Tag: Records

Cricket News Updates: Corona के नए वैरिएंट की वजह से ICC...

0
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार के कारण ICC ने पड़ोसी देश जिम्‍बाब्‍वे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के क्‍वालिफायर को रद्द कर दिया है। ICC ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हरारे में खेले जा रहे क्वालिफायर में बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को ICC रैकिंग में टॉप टीम होने के कारण वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है।

Shreyas Iyer ने डेब्यू में शतक लगाकर रचा इतिहास, कई रिकार्ड्स...

0
Shreyas Iyer डेब्यू टेस्ट में शतक बनाने वाले 16 भारतीय खिलाड़ी बने। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने यह कृतिमान हासिल किया। श्रेयस अय्यर ने अपने टेस्ट में डेब्यू में मात्र 158 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इसमें उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए है।

INDvNZ: Rohit Sharma ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, टी20I में 150 छक्के...

0
Team India के कप्तान Rohit Sharma ने आज के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। New Zealand के खिलाफ आज रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 छक्के पूरे किए। वो ऐसा करने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले मार्टिन गप्टिल ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 150 छक्के लगाए हैं। मार्टिन गप्टिल के अभी तक 161 छक्के लगा चुके हैं।

INDvNZ: Rohit Sharma एक छक्का लगाते ही बना देंगे ऐसा रिकॉर्ड...

0
Team India के कप्तान Rohit Sharma आज के मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। New Zealand के खिलाफ अगर आज रोहित शर्मा एक छक्का लगा देते हैं, तो उनके इंंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्के पूरे हो जाएंगे। वो ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले यह कारनामा शाहिद अफरीदी और क्रिस गेल कर चुके हैं। आज तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 छक्का नहीं लगा पाए हैं।

Syed Mushtaq Ali Trophy में Akshay Karnewar का कहर जारी, एक...

0
Syed Mushtaq Ali Trophy में विदर्भ के स्पिनर Akshay Karnewar ने फिर एकबार कमाल कर दिया है। अक्षय इस समय शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। मणिपुर के बाद सिक्किम के खिलाफ मुकाबले में अक्षय ने 4 ओवर में 5 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले अक्षय की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

T20I में विराट के बाद अब रोहित भी 3000 रन के...

0
Rohit Sharma ने Namibia के खिलाफ अर्धशतक बनाते हुए एक नया कीर्तिमान हासिल किया। उन्होंने टी20 आई में 3000 रन पूरे करके बड़ी उपलब्धि हासिल की। 3000 रन पूरा करने के मामले में वह तीसरे नम्बर पर हैं। उनके अलावा विराट कोहली और मार्टिन गप्टिल ने भी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल की है। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 3227 रन बनाए हैं। उनके अलावा मार्टिन गप्टिल ने 3115 रन बनाए हैं।

Syed Mushtaq Ali Trophy: Akshay Karnewar ने बनाया अविश्वसनीय रिकॉर्ड, कभी...

0
Syed Mushtaq Ali Trophy में विदर्भ के स्पिनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अविश्वासनीय रिकॉर्ड बनाया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अक्षय कर्णवार ने मणिपुर के खिलाफ अपने चार ओवर के कोटे में एक भी रन खर्च नहीं किया। अक्षय कर्णवार ने चार ओवर में चार मेडेन डा़लने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही वह टी20 फॉर्मेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

T20 World Cup: New Zealand के खिलाफ Virat Kohli कई रिकॉर्ड्स...

0
T20 World Cup के सुपर 12 में आज का मुकाबला India और New Zealand के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था। एक तरह से कहा जाए तो यह मुकाबला क्वार्टर फाइनल मुकाबला है। जो टीम आज का मैच जीतेगी उस टीम को फायदा जरूर होगा। शायद वो टीम सेमीफाइनल में भी पहुंच जाए। आज के मैच में Virat Kohli के पास बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका रहेगा। देखते आज के मुकाबले में कितने रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते है विराट कोहली।

T20 World Cup में Shakib Al Hasan ने शाहिद अफरीदी के...

0
Bangladesh के स्टार खिलाड़ी Shakib Al Hasan ने T20 World Cup में बड़ा कारनामा करते हुए एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। शाकिब ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बराबरी कर ली है।

Shakib Al Hasan ने टी20 क्रिकेट में बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस...

0
Bangladesh के Shakib Al Hasan ने टी20 क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाया। शाकिब अल हसन टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। शाकिब अल हसन ने लसिथ मंलिगा को पीछे छोड़ते हुए यह मुकाम हासिल किया। शाकिब अल हसन के 89 मैचों में कुल 108 विकेट हो गए है। जबकि लसिथ मंलिगा का टी20 क्रिकेट में 107 विकेट था।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!