Home Tags New zealand cricket team

Tag: new zealand cricket team

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने रचा...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 11वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 141 रनों से हराकर मुकाबले को 141 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की यह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड पर 100वीं जीत है और पुरूषों को पछाड़ते हुए ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। अभी तक पुरूष क्रिकेट में भी कोई टीम किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ 100 जीत दर्ज नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक तीन मुकाबले में तीनों में जीत हासिल की है।

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम...

0
ICC Women's World Cup 2022 न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को 62 रनों से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड पिछले कुछ समय से खराब रहा है, जो इस मैच में भी देखने को मिला। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की टीम 198 रन ही बना सकी। वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की पहली हार है।

ICC Women’s World Cup 2022 में न्यूजीलैंड ने हासिल की पहली...

0
ICC Women's World Cup 2022 में न्यूजीलैंड महिला टीम ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। वर्ल्ड कप का मेजबानी इस बार न्यूजीलैंड के पास ही है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की महिलाओं ने शानदार खेल दिखाते हुए बांग्लादेश को 9 विकेटों से हरा दिया। न्यूजीलैंड महिला टीम की बैटर सूजी बेट्स ने इस मुकाबले में एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

ICC Womens’s World Cup का पहला ही मुकाबला हुआ रोमांचक, वेस्टइंडीज...

0
ICC Womens's World Cup का आज से आगाज हो गया है। वर्ल्ड कप का पहला ही मुकाबला शानदार हुआ। आखिरी दो ओवरों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी जबकि उसके तीन विकेट बचे हुए थे। 49वें ओवर में हेनरी ने 14 रन खर्च कर डाले। अब 6 गेंदों पर 6 रनों की जरूरत थी। इसके बाद यहां से डियांड्रा डॉटिन ने मैच का पासा ही पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने इस ओवर में 2 विकेट चटकाए और एक रन आउट करके न्यूजीलैंड महिला टीम को तीन रनों से हरा दिया। वेस्टइंडीज के हेली मैथ्यूज ने 119 रनों की पारी खेली थी।

South Africa ने New Zealand को दूसरे टेस्ट में 198 रनों...

0
New Zealand और South Africa के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 198 रनों से हराकर सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली। न्यूजीलैंड ने अपने हार को बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने उनके इरादों पर पानी फेर दिया। न्यूजीलैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 227 रनों पर ही सिमट गई। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 के बराबरी से खत्म हुई।

Will Young ने बाउंड्री लाइन पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, इस कैच...

0
New Zealand और South Africa के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन कीवी टीम के Will Young ने ऐसा कैच पकड़ा कि जिसें देखकर हर कोई हैरान रह गया। इतना ही नहीं कमेंटेटर्स ने तो इसे टेस्ट क्रिकेट का बेस्ट कैच करार दे दिया है। इतना ही नहीं अगर आप भी इस कैच को देखेंगे तो आप भी हैरान रह जाएंगे, क्योंकि विल यंग ने क्या शानदार कैच पकड़ा हैं। जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

New Zealand को लगा बड़ा झटका, Kane Williamson साउथ अफ्रीका के...

0
South Africa के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए New Zealand को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड टीम के कप्तान Kane Williamson चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड में खेले जाने वाले 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वो उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी चोट अभी ठीक नहीं हो सकी है। इसके वजह से ही वो बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ नवंबर में टेस्ट खेला था।

New Zealand का Australia दौरा हुआ स्थगित, कोरोना और क्वारंटाइन नियमों...

0
New Zealand का Australia दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। न्यूजीलैंड को 24 जनवरी से 9 फरवरी तक ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना था। उस दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और एक टी20 मुकाबले खेले जाना था। लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए और न्यूजीलैंड क्वारंटाइन रिक्वायरमेंट और बार्डर कंट्रोल के कारण इस दौरे को स्थगित किया गया।

Cricket News Updates: विराट कोहली का अर्धशतक, India ने 4 विकेट...

0
Cricket News Updates: India और South Africa के बीच तीसरा और निर्णायक मुकाबला केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले दिन भारत ने चाय तक 4 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए थे। विराट कोहली 40 रन और ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल रहे है। पुजारा ने 43 रन बनाए। अफ्रीका के लिए रबाडा ने 2 विकेट लिए।

NZ vs BAN: New Zealand ने क्राइस्टचर्च टेस्ट को 3 दिनों...

0
NZ vs BAN: New Zealand और Bangladesh के बीच क्राइस्टचर्च खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले को न्यूजीलैंड ने जीतकर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर खत्म किया। न्यूजीलैंड ने इस मैच को पारी और 117 रनों के अंतर से जीत लिया। इस मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। डेवॉन कॉनवे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। कॉनवे ने अबतक दो टेस्ट सीरीज खेले हैं और दोनों में वे मैन ऑफ द सीरीज रहे हैं।

Related News

Ayodhya पंहुचे Bollywood Stars दांतों को सफेद करने के घरेलू उपाय… खंडित हो गई लड्डू गोपाल की मूर्ति? पहली सर्दी में कैसे रखें बेबी का ख्याल? सर्दियों में इससे गर्म और कुछ नहीं!