Home Tags IPL

Tag: IPL

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई...

0
IPL 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 26 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में कुल 12 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। डबल हेडर के दिन पहला मैच भारतीय समय के अनुसार 3.30 बजे और दूसरा मुकाबला शाम में 7.30 बजे से होगा। इस बार सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इस बार प्लेऑफ से पहले कुल 70 मुकाबले खेले जाएंगे। जिसमें सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने को मिलेगा।

IPL 2022 के शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे ये 22...

0
IPL 2022 का आगाज में बस एक ही दिन बचा है। 26 मार्च को इस लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस बार सभी टीमों के लिए खिलाड़ियों की उपलब्धता चिंता का विषय बनी हुई है। चेन्नई के लिए दीपक चाहर, मोईन अली उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं कोलकाता एरोन फिंच और पैट कमिंस को मिस करेगी। ऐसा सिर्फ एक या दो टीमों के साथ नहीं बल्कि सभी 10 टीम साथ ये समस्या है। कुल मिलाकर 22 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी मिस करेंगी।

Ravindra Jadeja ने Chennai Super Kings कप्तान बनने के बाद पहली...

0
IPL 2022 के शुरू होने से पहले बहुत कुछ देखने को मिला। आज Chennai Super Kings ने Ravindra Jadeja को कप्तानी सौंप दी। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद सभी उनके इस फैसले से हैरान रह गए। चेन्नई के नए कप्तान बनने के बाद जडेजा ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि धोनी हमेशा उनके पास हैं, जब भी जरूरत पड़ेगी वह उनसे जाकर पूछ सकते हैं।

IPL 2022 के शुरू होने से पहले MS Dhoni ने छोड़ी...

0
IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही MS Dhoni ने Chennai Super Kings की कप्तानी छोड़ दी है। धोनी ने यह फैसला टूर्नामेंट के शुरू होने से दो दिन पहले लिया। धोनी इस बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। वह इस सीजन में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेलेंगे। इस टीम की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंपी गई है। धोनी के इस फैसले के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने बाहुबली फिल्म का एक सीन शेयर किया है।

MS Dhoni ने IPL 2022 से पहले छोड़ी Chennai Super Kings...

0
IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही MS Dhoni के फैंस को बड़ा झटका लगा है। धोनी ने Chennai Super Kings की कप्तानी छोड़ दी है। अब उनके जगह टीम का कमान रविंद्र जडेजा को सौंपा गया है। धोनी इस टीम की कप्तानी 2008 से कर रहे थे। धोनी के नेतृत्व में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली टीम है। एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में इस टीम को चार बार चैंपियन बनाया है।

Jofra Archer ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद मुझे...

0
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer को Mumbai Indians ने मोटी रकम देकर अपने साथ शामिल किया। मुंबई ने आर्चर को इस तथ्य के बावजूद खरीदा था कि ये 26 वर्षीय तेज गेंदबाज 2023 तक आईपीएल में भाग लेने के लिए तैयार नहीं है। इससे ये तो साफ हो गया कि मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मोटी रकम में खरीदा था। मुंबई की टीम ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड रुपये में खरीदा था।

Mumbai Indians के कप्तान ने बताया IPL 2022 में किसके साथ...

0
IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma ने बताया कि वो Ishan Kishan के साथ पारी का आगाज करते नजर आएंगे। रोहित और टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई सवालों का जवाब दिया। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो इस सीजन में किस बल्लेबाज के साथ पारी की शुरुआत करेंगे तो उन्होंने ईशान किशन का नाम लिया। मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है।

IPL 2022 के लिए Kolkata Knight Riders के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शुरुआती...

0
IPL 2022 के शुरू होने से पहले ही Kolkata Knight Riders को बड़ा झटका लगा है। टीम के विदेशी खिलाड़ी पैट कमिंस और एरोन फिंच शुरुआती पांच मैचों से बाहर हो गए हैं। कमिंस और फिंच दोनों पाकिस्तान के मौजूदा दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा हैं। केकेआर के टीम मेंटॉर डेविड हसी ने इसरी जानकारी दी।

Lucknow Super Giants ने IPL 2022 के लिए लॉन्च की अपनी...

0
IPL 2022 अब कुछ ही दिनों में शुरु होगा। 26 मार्च से इस सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। सीजन शुरु होने से पहले Lucknow Super Giants की टीम ने अपनी जर्सी लॉन्च कर दी है। लीग का पहला मुकाबला चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की टीम इस बार से आईपीएल में शामिल किए गए है।

IPL 2022 के लिए Rajasthan Royals के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा...

0
IPL 2022 के शुरू होने से पहले Rajasthan Royals ने अपनी प्रैक्टिस शुरू कर दी है। इस टीम के तेज गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा का मानना है कि टीम के पास बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण है जिसमें अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा भारत के तेज और युवा गेंदबाज शामिल हैं। श्रीलंका की तरफ से तीनों फॉर्मेट में 546 विकेट ले चुके मंलिगा को राजस्थान रॉयल्स ने इस बार अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।