Jofra Archer ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के बाद मुझे +91 से कॉल आया, पता चल गया था कि क्या हुआ होगा

0
306

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में Jofra Archer को Mumbai Indians ने मोटी रकम देकर अपने साथ शामिल किया। मुंबई ने आर्चर को इस तथ्य के बावजूद खरीदा था कि ये 26 वर्षीय तेज गेंदबाज 2023 तक आईपीएल में भाग लेने के लिए तैयार नहीं है। इससे ये तो साफ हो गया कि मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा आर्चर को भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए मोटी रकम में खरीदा था। मुंबई की टीम ने जोफ्रा आर्चर को 8 करोड रुपये में खरीदा था।

Jofra Archer को मुंबई ने 8 करोड देकर टीम में किया शामिल

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का अभी तक का आईपीएल करियर शानदार रहा है। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 36 मैचों में 46 विकेट चटकाए। चोटिल होने और आईपीएल 2022 में उपलब्ध नहीं होने के कारण जोफ्रा आर्चर के लिए बोली लगाने वालों में सिर्फ राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस थी। मुंबई ने राजस्थान रॉयल्स को बोली में पहले ही पछाड़ दिया था और उसके बाद सनराइजर्स को भी मात दे दी थी।

Jofra Archer

मुंबई इंडियंस ने जब उनको खरीदा था तो इसके बारे में अब उन्होंने मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में बताया कि मेरा फोन बंद होने लगा था। बैक-टू-बैक मैसेज आ रहे थे। मुझे लगता है कि मुंबई टीम के कुछ लोगों ने मुझे फोन किया। जब मैंने +91 से कॉल देखा तो मुझे ठीक-ठाक पता चल गया था कि क्या हुआ है।

मैं वास्तव में उत्साहित था, क्योंकि यह एक बेहतरीन फ्रेंचाइजी है। शुरुआत करने और कुछ गेंम और ट्रॉफियां जीतने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं। +91 भारत का मोबाइल नंबर कोड है। जब भी हम किसी दूसरे शख्स को फोन करते हैं तो भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हमारे नंबर के आगे +91 लग आता है, जिससे समझा जा सकता है कि ये नंबर किस देश का है। हर एक देश का फोन नंबर कोड अलग होता है। 

संबंधित खबरें

Jofra Archer ने चोट के बाद पहली बार की बल्लेबाजी, Mumbai Indians ने शेयर किया वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here