Tag: IPL
IPL 2022: आईपीएल इतिहास के 20वें ओवर में धोनी बन जाते...
IPL 2022 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की है। इस साल ऐसा हो रहा है कि धोनी के क्रीज पर गेंदबाजों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। धोनी के क्रीज पर आते ही विरोधी टीम के गेंदबाज चैन की सांस नहीं ले पाते हैं। धोनी को हारी बाजी भी जीतनी आती है, इसलिए उन्हें दुनिया का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है और उनके आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। आईपीएल 2022 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आखिरी की चार गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। धोनी ने ऐसा कई बार किया है, वो इस काम में माहिर हैं और आंकड़े इसके बड़े सबूत हैं।
IPL 2022: धोनी के धमाल से चेन्नई ने जीता अपना दूसरा...
IPL 2022 के 33वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली।। मुंबई इंडियंस की इस सीजन में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। इस हार से साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
IPL 2022: डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे...
IPL 2022 में अभी तक कई रिकॉर्ड बन चुके है तो कई रिकॉर्ड टूट भी चुके हैं। आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बुधवार से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर इस खास लिस्ट में जगह बना ली।
IPL 2022: ऋषभ पंत को अपना नेचुरल खेल खेलना चाहिए, रवि...
IPL 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान Rishabh Pant का बल्ला इस बार उस तरह से नहीं चला है, जिस तरह से वो जाने जाते है। अभी तक वो खुलकर खेलते हुए नहीं दिखाई दिए हैं। इस बार ऋषभ पंत के बल्लेबाजी में अक्रमकता नहीं दिख रही है। आईपीएल 2022 में ऋषभ पंत ने एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं।
IPL 2022 में कोरोना के कारण बदला 32वें मैच का शेड्यूल,...
IPL 2022 में कोरोना की एंट्री हो चुकी है। Delhi Capitals टीम से जुड़े 5 सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में आईपीएल 2022 का 32वां मैच का शेड्यूल बदलना पड़ा है। ये मैच पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना था, लेकिन दिल्ली के खेमे में कोरोना के केस आने बाद इसे दूसरी जगह कराने का फैसला लिया गया।
IPL 2022: Gujarat Titans का सामना Chennai Super Kings से, ऐसी...
IPL 2022 का 29वां मुकाबला Gujarat Titans और Chennai Super Kings के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आईपीएल...
IPL 2022 में लगातार 5वीं हार झेलने के बाद मुंबई के...
IPL 2022 में लगातार 5वीं हार झेलने के बाद Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma ने पोस्ट प्रजेंटेशन में हार की निराशा व्यक्त की। उन्होंने हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गेंम खत्म करने के काफी करीब आ गए थे, लेकिन कुछ रन आउट ने हमें मदद नहीं की। दूसरे हाफ में पंजाब में अच्छी गेंदबाजी की। जिसका श्रेय उनको जाता है। हमारी टीम अलग विचार के साथ खेलने उतरी थी, लेकिन वो विचार अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है। मैं पंजाब किंग्स की टीम का क्रेडिट नहीं लेना चाहता हूं। पंजाब ने इस मैच में अच्छा क्रिकेट खेला।
IPL 2022: Mumbai Indians की लगातार 5वीं हार, पंजाब किंग्स ने...
IPL 2022 के 23वें मुकाबले में Punjab Kings ने Mumbai Indians तीसरी जीत हासिल की। मुंबई को अब तक खेले गए पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 186 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
Arjun Ranatunga ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को एक सप्ताह IPL 2022 छोड़ने...
Sri Lanka के पूर्व वर्ल्ड कप कप्तान और मंत्री Arjun Ranatunga ने IPL 2022 में खेल रहे सभी श्रीलंकाई खिलाड़ियों से मौजूदा स्थिति को लेकर अपने देश के साथ खड़ा होने का आग्रह किया है। श्रीलंका में इस समय आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, जिससे वहां के सभी लोग प्रभावित हो रहे हैं। COVID-19 महामारी की शुरुआत के बाद से अर्थव्यवस्था एक मुक्त गिरावट में है।
Yuzvendra Chahal के साथ चैंपियंस लीग 2011 के दौरान इन दो...
Team India के लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal ने कुछ दिन पहले 2013 का वाकया शेयर किया था। इस वाकया के बाद उनका 2011 की घटना भी सुर्खियों में आ गया है। इस साल के शुरुआत में आरसीबी के साथ किए गए पॉडकास्ट में चहल ने 2011 की घटना को याद किया था जब मुंबई इंडियंस के उनके साथी जेम्स फ्रैंकलिन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स ने उस साल चैंपियन्स लीग फाइनल में जीत का जश्न मनाते हुए उन्हें बांध दिया था।