IPL 2022: Mumbai Indians की लगातार 5वीं हार, पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई को 12 रनों से हराया

0
350

IPL 2022 के 23वें मुकाबले में Punjab Kings ने Mumbai Indians को हराकर तीसरी जीत हासिल की। मुंबई को अब तक खेले गए पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 186 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

IPL 2022 में अभी तक जीत का खाता भी नही खोल सकी मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पहले विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की। इस दौरान मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 52 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद बेयरस्टो भी 12 रन बनाकर 127 के स्कोर पर आउट हो गए। लिविंगस्टोन 2 रन बनाकर चलते बने। एक छोर से शिखर धवन शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे।

20220413 232250

शिखर धवन ने 50 गेंदों पर 70 रन बनाए। 151 के स्कोर पर शिखर धवन आउट हो गए। उसके बाद शाहरुख खान और जितेश शर्मा ने 46 रनों की साझेदारी करके टीम को 200 के पास पहुंचाया। 197 के स्कोर पर शाहरुख खान 15 रन बनाकर आउट हो गए। जितेश शर्मा ने 30 रन बनाकर टीम को 198 रनों तक पहुंचाया। मुंबई इंडियंस के लिए बेसिल थंपी ने 2 और बुमराह ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 28 रन बनाकर 31 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद 32 के स्कोर पर ईशान किशन भी 3 रन बनाकर चलते बने। इन दोनों के आउट होने के बाद ब्रेविस और तिलक वर्मा ने 84 रनों की साझेदारी की। दोनों में मिलकर मुंबई को मैच में वापस लाया। ब्रेविस ने 49 रन बनाकर 116 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तिलक वर्मा भी 131 रन बनाकर चलते बने। तिलक वर्मा ने 36 रन बनाए।

IPL 2022

सूर्यकुमार यादव और पोलार्ड पर सारी दारोमदार थी लेकिन पोलार्ड 10 रन बनाकर रन आउट हो गए। उसके बाद अकेले सूर्यकुमार यादव ही बचे थे, जिन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए लेकिन अकेले रन बनाने की जिम्मेदारी भी उन पर ही थी। सूर्यकुमार यादव 43 रन बनाकर चलते बने। अंत मे किसी तरह मुंबई की टीम 186 तक पहुंच पाई। पंजाब के तरफ से ओडियन स्मिथ ने 4, कागिसो रबाडा ने 2 विकेट चटकाए और मुकाबले को 12 रनों से जीत लिया।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here