IPL 2022: धोनी के धमाल से चेन्नई ने जीता अपना दूसरा मुकाबला, मुंबई इंडियंस को इस सीजन में मिली लगातार सातवीं हार

0
202

IPL 2022 के 33वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली।। मुंबई इंडियंस को इस सीजन में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। इस हार से साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

IPL 2022 केके प्लेऑफ से बाहर हुई मुंबई की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा और ईशान किशन बिना खाता खोले पहले ही ओवर में आउट हो गए। उसके बाद ब्रेविस भी 4 रन चलते बने। 23 के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा। उसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली लेकिन 47 के स्कोर पर वो आउट हो गए। यहां से मुंबई की टीम थोड़ा पिछड़ गयी।

IPL 2022

अपना पहला मैच खेल रहे ऋतिक शौकीन ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों ने लगभग 40 रनों की साझेदारी की। 85 के स्कोर पर ऋतिक शौकीन ने 25 रन बनाए। एक छोर से तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अच्छी पारी खेली। पोलार्ड ने 14 रन बनाए। डेनियल सैम्स 5 रन बनाकर आउट हुए। उसके बाद तिलक वर्मा और जयदेव उनादकट ने मिलकर टीम को 155 रनों तक पहुंचाया। तिलक वर्मा ने 51और उनादकट ने 19 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ऋतुराज गायकवाड़ पहले ही गेंद पर चलते बने। उसके बाद सेंटनर भी 16 के स्कोर पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। दो विकेट जल्दी गंवा देने के बाद रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू ने मिलकर 50 रनों की साझेदारी की। रॉबिन उथप्पा ने 30 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद 88 के स्कोर पर शिवम दुबे 13 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद 102 के स्कोर पर रायुडू भी 40 रन बनाकर चलते बने। 106 के स्कोर पर रविंद्र जडेजा भी 3 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद धोनी और प्रिटोरियस ने मिलकर स्कोर को और पास ले गया। धोनी ने अंतिम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले को जीत लिया। चेन्नई को जीत के लिए अंतिम ओवर में 17 रन चाहिए थे और धोनी ने छक्का और दो चौका के साथ टीम को जीत दिला दी।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here