IPL 2022: आईपीएल इतिहास के 20वें ओवर में धोनी बन जाते है महेंद्र बाहुबली धोनी, उनके आंकड़े हैं हैरान करने वाले

0
160

IPL 2022 में अब तक महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की है। इस साल ऐसा हो रहा है कि धोनी के क्रीज पर गेंदबाजों के हाथ-पांव फूलने लगते हैं। धोनी के क्रीज पर आते ही विरोधी टीम के गेंदबाज चैन की सांस नहीं ले पाते हैं। धोनी को हारी बाजी भी जीतनी आती है, इसलिए उन्हें दुनिया का बेस्ट फिनिशर कहा जाता है और उनके आंकड़े भी इसकी गवाही देते हैं। आईपीएल 2022 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आखिरी की चार गेंदों पर 16 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। धोनी ने ऐसा कई बार किया है, वो इस काम में माहिर हैं और आंकड़े इसके बड़े सबूत हैं।

IPL 2022 में अभी तक जमकर बोला है माही का बल्ला

आईपीएल के इतिहास में अगर 20वें ओवर में धोनी की रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने 244 के स्ट्राइक रेट से कुल 637 रन बनाए हैं और इस दौरान उन्होंने 51 छक्के लगाए हैं। इस सीजन धोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वो अब तक 13 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। धोनी ने इस साल छह पारियों में 60 की औसत से 120 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी चार बार नॉटआउट रहे हैं।

IPL 2022

धोनी की उम्र भले ही 40 हो चुकी है, लेकिन उनकी फिटनेस और तेजी पर उम्र का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुबंई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली, वहीं मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here